फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss 15: after raqesh, Shamita Shetty out of show due to medical emergency?

Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी की शो में बिगड़ी तबीयत, बिग बॉस के घर से हुईं बेघर?

Sun, 14 Nov 2021 02:54 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sun, 14 Nov 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: after raqesh, Shamita Shetty out of show due to medical emergency?
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस के घर में आए दिन कोई न कोई खबर लोगों को चौंका रही है। राकेश बापट के अस्पताल में भर्ती होने की खबर अभी लोग हजम ही नहीं कर पाए थे कि अब शमिता शेट्टी भी घर से बाहर हो गई हैं। दरअसल, खबरों के मुताबित शमिता की शो में तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए घर के बाहर लाया गया है। वहीं इलाज के बाद वह मंगलवार या बुधवार को शो में वापसी कर सकती हैं। हालांकि चैनल की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन


राकेश हो चुके हैं घर से बेघर
शमिता शेट्टी से पहले उनके कथिक ब्वॉयफ्रेंड राकेश बापट को भी मेडिकल कारणों से घर से बाहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, राकेश को किडनी में स्टोन की समस्या थी। जिसके बाद शो के दौरान उन्हें पेट में तेज दर्द हुआ और घर में मौजूद डॉक्टर्स ने उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। जिसके बाद उन्हें शो से बाहर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


शो की टीआरपी हो रही है कम
बिग बॉस शो हमेशा विवादों में रहता है। जिसकी वजह से शो की टीआरपी आसमान छूती है। लेकिन ये ऐसा सीजन साबित हो रहा है। जहां लाख कोशिशों के बाद भी शो की टीआरपी में कोई इजाफा नहीं हो रहा। इसी के साथ शो में लगातार मेडिकल कारणों से खिलाड़ी घर से बेघर हो रहे हैं। हाल में अफसाना को भी पैनिक अटैक आने के बाद शो से बाहर निकाल दिया गया था। अफसाना एक टास्क हारने के बाद अपना आपा खो बैठी थीं और खुद को मारने के लिए चाकू तक उठा लिया था। जिसके बाद शो के मेकर्स ने उन्हें शो से बाहर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed