{"_id":"5bab8bcc867a55013b11126a","slug":"big-budget-movie-2-0-with-rajni-not-renewable-terminator-becomes-villain-but","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े बजट वाली फिल्म 2.0 में रजनी के साथ अक्षय नहीं, टर्मिनेटर बनते विलेन, लेकिन...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बड़े बजट वाली फिल्म 2.0 में रजनी के साथ अक्षय नहीं, टर्मिनेटर बनते विलेन, लेकिन...
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Wed, 26 Sep 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
अक्षय कुमार
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में फिल्मकारों के काम करने का अंदाज अलग होता है और हॉलीवुड में बिल्कुल अलग। वे लोग वक्त और टाइम टेबल के पक्के होते हैं। यही वजह है कि देश की अब तक की सबसे महंगी फिल्म सुपर स्टार रजनीकांत की 2.0 में टर्मिनेटर कहलाने वाले हॉलीवुड स्टार अर्नाल्ड श्वार्जनेगर नहीं हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों के हवाले से आ रही खबरें बता रही हैं कि 2.0 के निर्माता-निर्देशक पहले अर्नाल्ड को खलनायक की भूमिका देना चाहते थे। अर्नाल्ड भी इसके लिए तैयार थे परंतु बात अटकी टाइम टेबल को लेकर।
विज्ञापन
अर्नाल्ड की टीम ने 2.0 के मेकर्स को बताया कि एक बार अगर फिल्म की डेट्स तय हो गईं तो वह किसी भी कीमत में नहीं बदली जाएंगी। इसके बाद 2.0 के निर्माता-निर्देशक सोच में पड़ गए और विचार-विमर्श के बाद तय किया कि किसी भारतीय एक्टर के ही साथ काम किया जाए। तब वे अक्षय कुमार के पास पहुंचे। रजनीकांत की फिल्म के लिए अक्षय ने हंसते-हंसते हां कह दिया।
विज्ञापन
अब निर्माता खुश हैं कि अच्छा ही हुआ जो उन्होंने अक्षय को लिया क्योंकि शूटिंग के बीच में रजनीकांत की तबीयत अचानक खराब हो गई थी इसकी वजह से शेड्यूल गड़बड़ा गया। यहां तक कि बीच में शूटिंग चार महीने के लिए अचानक रोकनी पड़ी। अगर अर्नाल्ड फिल्म में होते तो यह फिल्म निर्माताओं को बीच में ही बंद करनी पड़ती या शेड्यूल गड़बड़ाने पर करोड़ों रुपये हॉलीवुड स्टार को नई डेट्स के लिए भुगतान करने पड़ते।
विज्ञापन