बेहद दर्द में हैं बानी जे, हेल्दी रहने के लिए करवा रही हैं 'चाइनीज कपिंग थेरेपी'
'बिग बॉस 10' की एक्स कंटेस्टेंट बानी जे अपनी फिटनेस और हेल्थ के लिए जानी जाती हैं। वो 'बिग बॉस' के पूरे सीजन में विवादों से घिरी रही थीं। बानी फिट और हेल्दी रहने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ती हैं।
यहां तक कि इसके लिए वो खुद को दर्द पहुंचाने से भी पीछे नहीं रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो चाइनीज कपिंग थेरेपी करवाते नजर आ रही हैं।
उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ये नर्क की तरह दुखता है। साथ ही बानी से इस थेरेपी से जुड़ी जानकारी भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
बता दें कि वो बोल्डनेस के लिए भी जानी जाती हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की थी जो खूब वायरल हुई थीं।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by ⚡Lady RocknRolla ⚡ (@banij) on