फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bhushan kumar denies harassment allegation

#Me Too: टी-सीरीज के भूषण कुमार ने आरोपों को नकारा, कही यह बात

Sat, 13 Oct 2018 03:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Updated Sat, 13 Oct 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
bhushan kumar denies harassment allegation
गुलशन कुमार के पुत्र और ‘टी सीरीज’ के मालिक भूषण कुमार - फोटो : अमर उजाला

टी-सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार ने अपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। कुमार ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, आरोपों का इस्तेमाल मेरी इमेज को खराब करने के लिए किया जा रहा है। भूषण कुमार पर एक अज्ञात महिला ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने मुझे फिल्मों में गाना गवाए जाने के बदले संबध बनाने को कहा था। जब मैंने संबंध बनाने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो मुझे भूषण की तरफ से करियर बर्बाद करने की धमकियां भी दी गईं थीं।

विज्ञापन

 

bhushan kumar denies harassment allegation
भूषण कुमार

कुमार ने अपने एक बयान में कहा है, ‘मैं यह जानकर बहुत दुखी और हताश हूं कि एक महिला ने #MeToo की इस मुहिम में मुझ पर इस तरह का घिनौना आरोप लगाया है। मैं बस यही कहना चाहता हूं कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं। मैं हमेशा महिलाओं को उनका हक देने की बात करता रहा हूं। यह मेरी छवि को खराब करने की साजिश है। ट्वीट का इस्तेमाल मुझे बर्बाद करने के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

bhushan kumar denies harassment allegation
भूषण कुमार

कुमार ने कहा है, वह इस मामले को पुलिस में लेकर जाएंगे। जिसके बाद सारा सच दुनिया के सामने आ जाएगा। तनुश्री दत्ता ने जिस तरह से सबके सामने आकर नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। तब से ही इस तरह के कई मामले फिल्म इंडस्ट्री में सामने आ रहे हैं। कैंपन के तहत आलोक नाथ, साजिद खान, कैलाश खेर, रजत कपूर, अन्नू मलिक जैसे फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed