भूमि पेडनेकर की एक्स एक्टिंग टीचर का फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, ‘शिक्षकों के प्रति अनादरपूर्ण..’
Bhumi Pednekar Criticised by Ex Teacher: अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की एक्स एक्टिंग टीचर ने अभिनेत्री की सोशल मीडिया पर जमकर क्लास लगा दी। श्रुति देसाई नाम की इस टीचर ने भूमि को उनके क्लास के अंदर के बिहेवियर को लेकर काफी कुछ कहा।
विस्तार
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कुछ समय पहले ही विरोध प्रदर्शन के दौरान नाबालिग लड़की द्वारा पीएम मोदी के लिए अभद्र भाषा के प्रयोग पर टिप्पणी की थी। हालांकि, बाद में एक और वीडियो जारी करते हुए वह प्रोटेस्ट में शामिल बच्चों का बचाव करती नजर आईं। अब एक्ट्रेस की एक्स एक्टिंग टीचर श्रुति देसाई ने उनकी इस पोस्ट की आलोचना की है। जानें श्रुति ने पोस्ट में क्या कहा?
फिल्म स्कूल में भूमि की टीचर थीं श्रुति
पेशे से आध्यात्मिक मनोचिकित्सक (स्पिरिचुअल साइकेट्रिस्ट) श्रुति देसाई ने अपने पोस्ट में कई दावे किए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम में पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मैंने मुंबई स्थित एक अभिनय स्कूल में कुछ समय के लिए भूमि को पढ़ाया था। दुर्भाग्य से, मुझे याद है कि आपका शिक्षकों के प्रति कितना अनादरपूर्ण व्यवहार था। क्या आप सम्मान और उत्तरदायित्व की अपनी पुरानी सोच और नए दृष्टिकोण के बारे में कुछ बता सकती हैं?’
क्या थी भूमि की पोस्ट?
बीते दिनों CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक नाबालिग लड़की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। भूमि ने एक वीडियो बनाकर उस लड़की समेत CJP प्रोटेस्ट में मौजूद अन्य जेन-जी की जमकर आलोचना की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा था कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठे शख्स के प्रति इस तरह की अपमानजनक भाषा का प्रयोग अस्वीकार्य है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी कहा था कि असहमति को व्यक्तिगत हमलों के बजाय सभ्य और सम्मानजनक बातचीत के माध्यम से व्यक्त किया जाना चाहिए।
यह खबर भी पढ़ें- ट्रोलिंग के बाद भूमि पेडनेकर ने मारा यू-टर्न? अभद्र भाषा इस्तेमाल करने वाली युवती के बचाव में कही ये बात
बाद में एक्ट्रेस ने किया लड़की का बचाव
हालांकि, जब भूमि को इस पोस्ट पर खूब ट्रोल किया गया तो उन्होंने एक और वीडियो साझा करते हुए उस नाबालिग छात्रा का बचाव भी किया। उन्होंने छात्रा को मिलने वाली धमकियों की निंदा करते हुए कहा है कि यह स्वीकार्य नहीं है। रेप और जान से मारने की धमकियां किसी को भी नहीं देना चाहिए।