फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bholaa: Ajay Devgn Tabu Deepak Dobriyal Sanjay Mishra Movie Trailer launch date declared

Bholaa Trailer: इंतजार हुआ खत्म! इस दिन रिलीज होगा अजय देवगन की 'भोला' का ट्रेलर

Thu, 02 Mar 2023 02:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 02 Mar 2023 02:50 PM IST
सार

अजय देवगन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर 'भोला' के ट्रेलर लॉन्च की तारीख का एलान किया है।

विज्ञापन
Bholaa: Ajay Devgn Tabu Deepak Dobriyal Sanjay Mishra Movie Trailer launch date declared
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भोला' को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि यह फिल्म 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'भोला' का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शक अक्सर सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को लेकर सवाल पूछते नजर आते हैं। अब इसका जवाब मिल गया है। 'भोला' के ट्रेलर रिलीज डेट का एलान हो गया है। अजय देवगन ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यह जानकारी साझा की है।

विज्ञापन

Akshay Kumar: अक्षय कुमार पर भड़के थिएटर के मालिक, कपिल शर्मा को ठहराया 'सेल्फी' फ्लॉप होने का जिम्मेदार
विज्ञापन


अजय ने साझा किया पोस्ट
अजय देवगन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। इसके साथ उन्होंने जानकारी दी है कि फिल्म का ट्रेलर 6 मार्च को रिलीज होने जा रहा है। एक्टर ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें फिल्म से उनका लुक दिखाई दे रहा है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'भोला की दीवानगी शुरू! चार दिनों में यानि 6 मार्च को फिल्म का ट्रेलर आउट हो जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)



फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं
एक्टर के इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। फैंस इस खबर को पाकर खुशी से झूम उठे हैं। बता दें कि अजय देवगन की पिछली रिलीज फिल्म 'दृश्यम 2' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया है। इस फिल्म में तब्बू भी नजर आईं। अब एक बार फिर अजय देवगन और तब्बू फिल्म 'भोला' में स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे।
Sri Movie: श्रीकांत बोला की बायोपिक 'श्री' का टीजर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

इस फिल्म की है रीमेक
फिल्म 'भोला' की बात करें तो इसके निर्देशन की जिम्मेदारी भी अजय देवगन निभा रहे हैं। साथ ही वह फिल्म के सह-निर्माता भी हैं। गौरतलब है कि 'भोला' तमिल फिल्म 'कैथी' का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी, जिसमें अभिनेता कार्ति नजर आए थे। भोला के अलावा अजय देवगन फिल्म मैदान में भी नजर आएंगे।
Archana Gautam: अर्चना मुंह मियां मिट्ठू बनीं तो भड़के यूजर्स, फ्लैट तलाश रही बिग बॉस कंटेस्टेंट की लगाई क्लास
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed