Bhojpuri: पवन सिंह-रवि किशन के फैंस का इंतजार होगा खत्म, इस दिन रिलीज होगी 'मेरा भारत महान'
'मेरा भारत महान' फिल्म में दोनों कलाकार जबरदस्त किरदार में नजर आने वाले हैं। रवि किशन इस फिल्म से लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। दरअसल, सिल्वर स्क्रीन पर दो बड़े सुपरस्टार स्टार पवन सिंह और रवि किशन की फिल्म रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म का नाम 'मेरा भारत महान' है। लंबे समय से फैंस दोनों कलाकारों को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे थे। अब लोगों का यह इंतजार खत्म होने वाला है। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है।
फिल्म मेरा भारत महान 27 मई यानी शुक्रवार को रिलीज होगी। फिल्म में दोनों एक्टर्स जबरदस्त किरदार में नजर आने वाले हैं। बता दें कि रवि किशन की गिनती भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में होती है। भोजपुरी इंडस्ट्री को इस मुकाम तक पहुंचाने में रवि किशन का बड़ा योगदान रहा है। वहीं, पवन सिंह की भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फैंस उन्हें पावर स्टार कह कर भी पुकारते हैं। दोनों सितारों के एक साथ आने पर माना जा रहा है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचा देगी।
फिल्म को देशभक्ति की भावना के इर्द-गिर्द बुना गया है। 'मेरा भारत महान' में पवन सिंह एक बार फिर जबरदस्त एक्शन से लोगों को चौंकाने वाले हैं। वहीं, रवि किशन इस फिल्म से लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। ट्रेलर में दोनों ही कलाकारों के दमदार अंदाज को देखकर दर्शकों में फिल्म देखने की उत्सुक्ता काफी ज्यादा बढ़ गई है।
इस फिल्म का निर्देशन देवेन्द्र तिवारी ने किया है। 'मेरा भारत महान' में रवि किशन, पवन सिंह, अंजना सिंह, मणि भट्टाचार्य, गरिमा परिहार, कमांडो अर्जुन यादव, अवकाश यादव और बीना यादव अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है। वहीं, इसे छोटे बाबा ने संगीत से सजाया है।