फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bhojpuri superstar khesari lal yadav romance with two actress in his new song dil ke bhitariya dabaiha sung by shilpi raj watch video

Bhojpuri: दो अभिनेत्रियों के बीच बुरे फंसे खेसारी लाल यादव, दो हसीनाओं के साथ किया रोमांस

Mon, 06 Dec 2021 09:16 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 06 Dec 2021 09:16 PM IST
सार

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपने शानदार अभिनय से हर किसी का दिल जीता। वो भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार्स में से एक हैं और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अभिनय के साथ-साथ खेसारी लाल यादव एक बेहतरीन सिंगर भी हैं और आए दिन वो अपना कोई न कोई नया गाना लॉन्च करते हैं।

विज्ञापन
bhojpuri superstar khesari lal yadav romance with two actress in his new song dil ke bhitariya dabaiha sung by shilpi raj watch video
Crown Music Bhojpuri - फोटो : Youtube

विस्तार

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपने शानदार अभिनय से हर किसी का दिल जीता। वो भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार्स में से एक हैं और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अभिनय के साथ-साथ खेसारी लाल यादव एक बेहतरीन सिंगर भी हैं और आए दिन वो अपना कोई न कोई नया गाना लॉन्च करते हैं। इन दिनों खेसारी लाल यादव अपने कई गाने लॉन्च कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने महिमा सिंह के साथ ‘मुंह मारे राजा’ जारी किया था’। जिसके दर्शकों का खूब प्यार मिला।

विज्ञापन


शिल्पी राज के साथ गाना किया रिलीज

मुंह मारे राजा की सफलता का जश्न मनाते हुए खेसारी लाल यादव अपना एक और नया म्यूजिक एल्बम लेकर आए हैं। इस गाने के बोल है, ‘दिल के भइतरिया दबाईहा’। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सिनेमा की बड़ी सिंगर शिल्पी राज के साथ मिलकर गया है। इस गाने को दर्शकों का बहुत ही प्यार मिल रहा है। इस गाने को देखने के बाद खेसारी लाल यादव के फैंस उनके स्वैग के अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

bhojpuri superstar khesari lal yadav romance with two actress in his new song dil ke bhitariya dabaiha sung by shilpi raj watch video
Crown Music Bhojpuri - फोटो : Youtube

दो अभिनेत्रियों के साथ किया रोमांस

अपने नए गाने ‘दिल के भइतरिया दबाईहा’ गाने में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक अभिनेत्री नहीं बल्कि दो-दो अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ जोया खान और एक और अभिनेत्री है। हालांकि गाने में अधिकतर शॉर्ट्स खेसारी लाल और जोया के हैं, लेकिन इसके बावजूद वो दोनों ही अभिनेत्रियों के साथ अपनी केमिस्ट्री दिखाने में सफल हुए।

सोशल मीडिया पर छाया गाया

खेसारी लाल यादव के इस गाने को ‘क्राउन म्यूजिक भोजपुरी’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ये गाना आज यानी की 6 दिसम्बर को यूट्यूब पर सुबह रिलीज किया गया था। इस गाने को अब तक दो लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने के लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं और म्यूजिक आया शर्मा का है। खेसारी लाल यादव के इस गाने का निर्देशन आशीष सत्यार्थी ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed