फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri superstar khesari lal yadav new song lonwe pe leli released on youtube

भोजपुरी: रिलीज होते ही सुपरहिट हुआ खेसारी का नया गाना 'लोनवे पे लेली', यूट्यूब पर आ चुके हैं अब तक इतने व्यूज

Tue, 19 Apr 2022 04:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 19 Apr 2022 04:17 PM IST
सार

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी फिल्मों से करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। उनकी फिल्मों और गानों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में उनका नया गाना आया है जो लोगों के जुबान पर चढ़ता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Bhojpuri superstar khesari lal yadav new song lonwe pe leli released on youtube
खेसारी लाल यादव का नया गाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी फिल्मों से करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। उनकी फिल्मों और गानों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में उनका नया गाना आया है जो लोगों के जुबान पर चढ़ता नजर आ रहा है। गाने में खेसारी टेंपू चलाते नजर आ रहे हैं। एक्टर के नए गाने का नाम 'लोनवे पर ले लीं' है। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यब पर छा गया है। महज कुछ ही घंटों में इस गाने पर 8 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए हैं। इस भोजपुरी गाने को अब तक 73 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस गाने को खेसारी ने केवल एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपनी आवाज से भी सजाया है।

विज्ञापन

गाने में अभिनेत्री काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। खेसरी के साथ उनकी जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। हालांकि एक्ट्रेस का नाम यूट्यूब पर मेंशन नहीं किया गया है। गाने में गांव की आम कहानी दिखाई गई है, जहां पति नौकरी की तलाश में बाहर जाने की कोशिश में है। वहीं उसकी पत्नी उसे खुद से दूर नहीं जाने देना चाहती। इसीलिए वह खेसारी से लोन पर टेंपू लेने की बात कहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri superstar khesari lal yadav new song lonwe pe leli released on youtube
खेसारी लाल यादव का नया गाना - फोटो : सोशल मीडिया
गाने पर लोग जमकर दे रहे रिएक्शन

यह गाना बहुत कम समय में ही काफी पॉपुलर हो गया है। इस गाने पर अब तक 6 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। लोगों गाना सुनकर खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जरूर इनके आवाज में कोई जादू तभी यह करोड़ो दिलों पर राज करते हैं'। वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'वेरी नाइस सॉन्ग खेसारी भैया।' बता दें कि इस गाने का म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। वहीं इसका निर्देशन आर्य देव ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed