Ritesh Pandey New Song: भोजपुरी स्टार रितेश पांडे के जाड़ा स्पेशल सॉन्ग, 'गोईठा में सलईया' का लुक आउट, कल होगा रिलीज
रितेश के गानों को लेकर उनके फैंस में इतना क्रेज देखने को मिलता है कि गाना रिलीज होते ही कुछ ही समय में उसे लाखों व्यूज मिल जाते हैं। अब रितेश पांडे के नए गाने जाड़ा स्पेशल सॉन्ग का लुक भी आउट हो चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी सिनेमा में सुपरस्टार रितेश पांडे उनके गानों के साथ ही एक्टिंग के लिए भी जाना जाता है। उनके सभी गाने बेहद पॉपुलर हैं। फैंस को उनके गाने रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार होता है। रितेश के गानों को लेकर उनके फैंस में इतना क्रेज देखने को मिलता है कि गाना रिलीज होते ही कुछ ही समय में उसे लाखों व्यूज मिल जाते हैं। अब रितेश पांडे के नए गाने जाड़ा स्पेशल सॉन्ग का लुक भी आउट हो चुका है। इसे कल रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी रितेश ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है।
वर्ल्ड वाइड भोजपुरी पर किया जाएगा रिलीज-
रितेश पांडे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के गाने का लुक रिलीज करते हुए लिखा, "कल सुबह 06 बजे लेकर आ रहे जाड़ा स्पेशल गाना (गोईठा में सलईया) और गायिका शिल्पी राज के साथ तो देखना ना भूले कल सुबह 6 बजे"। इसी के साथ उन्होंने जानकारी दी कि इस गाने को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज किया जाएगा। कुछ ही समय में इसे चार हजार से ज्यादा लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका है।
'गोईठा में सलईया' गाने में रितेश पांडे अपोजिट सोना पांडे हैं तो वहीं गाने को रितिक आरा द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है और रवि पंडित ने इस गाने को निर्देशित किया है। तो वहीं इस गाने को शिल्पी राज और रितेश पांडे ने गाया है। इंस्टाग्राम पर गाने का लुक आउट होते ही फैंस इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, रितेश सर आप बेस्ट सिंगर हो। इसी तरह दूसरे प्रशंसक ने लिखा, गजब भैया जी लव यू। इसी तरह से अन्य प्रशंसक भी इस पोस्ट पर दिल वाली इमोजी और फायर स्टीकर पोस्च कर रहे हैं। जिस तरह से कुछ ही समय में गाने के पोस्टर को इतनी प्रशंसा मिल रही है, उसको देखकर ही लग रहा है कि रिलीज होने के बाद रितेश के हर गाने की तरह यह गाना भी खूब पॉपुलर होने वाला है।