फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bhojpuri singer shilpi raj new song kaala sari gets 2.7 million views on youtube

Shipli Raj Song: MMS लीक होने के बीच शिल्पी राज के नए गाने ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, क्या आपने सुना?

Wed, 20 Apr 2022 07:09 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 20 Apr 2022 07:09 PM IST
सार

भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का नया गाना 'काला साड़ी' फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को लाखों में व्यूज मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
bhojpuri singer shilpi raj new song kaala sari gets 2.7 million views on youtube
bhojpuri singer song - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज इन दिनों अपने प्राइवेट वीडियो लीक होने की वजह से चर्चा में हैं। सिंगर का एक एमएमएस लीक हुआ है, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आईं। इन सबके बीच सिंगर का नया गाना भी रिलीज हो गया है, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। शिल्पी राज के नए गाने का नाम 'काला साड़ी' है, जो यू-ट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को रिलीज हुए महज दो दिन हुए हैं और इसे लाखों बार सुना जा चुका है। 

विज्ञापन


क्या है गाने में खास?
शिल्पी राज के इस गाने में भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपर बोल्ड अभिनेत्री माही श्रीवास्तव हैं, जो इस गाने में अपने देसी अदाओं से आग लगाने का काम कर रही हैं। माही श्रीवास्तव पत्नी के किरदार में हैं, जो गाने में अपने पति से काली साड़ी लाने की बात कहती हैं। इस गाने में पति-पत्नी की खूबसूरत नोक-झोंक को दिखाया गया है। इस गाने में बीच-बीच में शिल्पी राज का जबरदस्त डांस भी है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर छाया गाना 
'काला साड़ी' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को महज दो दिनों में 2.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और गाने के व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं। शिल्पी राज ने भी अपने ऑफिशियल इंटाग्राम आकाउंट पर गाने का एक क्लिप शेयर किया है, जिसमें शिल्पी राज के अलावा माही श्रीवास्तव भी दिख रही हैं। ये पोस्ट शिल्पी ने गाने को दो मिलियन व्यूज मिलने पर किया है। शिल्पी राज ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'एक दिन में इस गाने को 2 मिलियन व्यूज मिले हैं। गाने ने सच में काफी सफलता हासिल की है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by RATNAKAR KUMAR (@ratnakarwwrindia)



शिल्पी ने दिए कई हिट गाने
शिल्पी राज भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर सिंगर हैं। उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ कई हिट गाने दिए हैं। खेसारी लाल के अलावा वह इंडस्ट्री के कई जाने-माने कलाकारों के साथ भी नजर आई हैं। शिल्पी राज 'जाड़ा लगता', 'बस कर पगली', 'झगड़ा', 'दो घूंट', 'बबुआ के खुश कर दा' जैसे गानों में खेसारी लाल यादव के साथ नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed