फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri: Ritesh Pandey's song 'Doli Roka Ho Kahar' will bring tears to eyes, have you seen?

भोजपुरी: रितेश पांडे का गाना 'डोली रोका हो कहार' देख आंखों में आ जाएंगे आंसू, आपने देखा क्या?

Tue, 26 Oct 2021 04:14 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 26 Oct 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri: Ritesh Pandey's song 'Doli Roka Ho Kahar' will bring tears to eyes, have you seen?
रितेश पांडे का गाना 'डोली रोका हो कहार' - फोटो : सोशल मीडिया

रितेश पांडे भोजपुरी इंडस्ट्री में एक मशहूर सिंगर हैं। उनका एक गाना आजकल काफी चर्चाओं में हैं। उनका गाना 'डोली रोका हो कहार' रिलीज हुआ है, जो एक सैड सॉन्ग है। इस गाने में अभिनेत्री प्रगति भट्ट भी नजर आ रही हैं। वो गाने में रितेश के अपोजिट में दिखाई दे रही हैं। 2 दिन पहले रिलीज हुए इस गीत को अब तक 2.28 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस बीत में रितेश अपनी प्रेमिका की डोली उठाने के साथ साथ अपना दुख बयां कर रहे हैं। इस गीत के बोल राजकुमार सहानी ने लिखे हैं और म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है। इस गाने के प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं।

विज्ञापन


लव स्टोरी पर आधारित
रितेश पांडे का ये गाना लव स्टोरी पर दिखाया गया है। इस गाने में रितेश ने एक प्रेमी के दर्द को दिखाने की कोशिश की है। जो अपनी प्रेमिका की डोली उठाते हुए अपना गम बयां कर रहा है। इस गाने में प्रेमी और प्रेमिका के बीच नोकझोंक भी दिखाई गई है। भोजपुरी के चाहने वालों के बीच ये गाना कम ही वक्त में काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस गाने का निर्देशन आर्यन देव ने किया है। दर्शक इस वीडियो के नीचे काफी कमेंट कर रहे हैं। अभी तक 1500 से ज्यादा कमेंट इस गाने पर आ चुके हैं। 
विज्ञापन


रितेश पांडे के नाम कई गाने
रितेश का ये पहला भोजपुरी गाना नहीं है जिसे पसंद किया जा रहा है। इससे पहले उन्होंने 'याद कर जब तू कुंबर' भी रिलीज हुआ था। इस गाने से रितेश का काफी नाम हुआ था। उनके करियर को उड़ान मिलने के पीछे यही गाना बताया जाता है। आज रितेश भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई प्लेटफॉर्म पर मौजूद
रितेश का ये गाना यू-ट्यूब के साथ साथ कई दूसरे म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। ये गाना विंक, गाना, सावन, स्पॉटिफाई, आईट्यून्स, अमेजन, हंगामा, वाईटी म्यूजिक, केकेबॉक्स और Resso जैसी ऐप्स पर भी आप सुन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed