फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri New Song: Antara Singh's new song 'Bhaiya Ke Baaraat' released, video is blown your mind

Bhojpuri New Song: अंतरा सिंह का नया गाना 'भईया के बारात' हुआ रिलीज, गर्दा उड़ा रहा वीडियो

Tue, 16 Nov 2021 08:44 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 16 Nov 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri New Song: Antara Singh's new song 'Bhaiya Ke Baaraat' released, video is blown your mind
भईया के बारात - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर गायिका अंतरा सिंह प्रियंका का नया गाना यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। भईया के बारात गाना रिलीज के साथ ही धूम मचा रहा है। गाने की खास बात है कि इसमें शादी के दौरान दुल्हन की बहन और दुल्हे के भाई की नोक झोंक दिखाई गई है। गाने में शादी के समारोह के साथ नाच गाना भरपूर है। वहीं गाने में काम करने वाले कलाकारों ने इस गाने में जान फूंक दी है। वैसे भी देशभर में शादियों का सीजन चल रहा हैं, ऐसे में ये गाना शादियों में रंग जामाता दिख रहा हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन


इस गाने में अंतरा सिंह प्रियंका के साथ अंकुश राजा जुगलबंदी करते दिख रहे हैं। गाने के बोल रामपुरी ने लिखे हैं, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। इस बात का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि गाने के रिलीज के कुछ ही घंटो में इसे 15 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हाल के दिनों में देखा गया है कि भोजपुरी गानों को दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है। आलम ये है कि विदेश में पब डिस्कों में भी भोजपुरी के गाने बजने लगे हैं। वहीं भोजपुरी फिल्में भी लोगों के दिलों में जगह बनाने लगी हैं। यहां तक की भोजपुरी की ऐसी कई फिल्में भी हैं जो बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा बजट में तैयार हो रही हैं और उनकी शूटिंग विदेश में की जा रही है। इस बीच अंतरा सिंह ने अपने गानों से भोजपुरी सिनेमा में अपनी खास जगह बना ली है और उनके गाने रिलीज के साथ ही हिट हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed