फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri: Monalisas sari video dominates social media fans are crazy about glamorous look

भोजपुरी: सोशल मीडिया पर छाई मोनालिसा की साड़ी वाली वीडियो, ग्लैमरस लुक के दीवाने हुए फैंस

Thu, 30 Sep 2021 08:56 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 30 Sep 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri: Monalisas sari video dominates social media fans are crazy about glamorous look
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया

बी ग्रेड फिल्मों से अपना करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ आज मोनालिसा टेलीविजन की भी बड़ी अभिनेत्री बन चुकी हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा के गाने यूट्यूब पर काफी धूम मचाते हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में वह ब्लैक साड़ी पहने कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

वीडियो में ब्लैक साड़ी पहनी मोनालिसा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आते ही फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। प्रसंशक मोनालिसा के लुक और स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो पर हजारों की संख्या में लाइक्स और कमेंट किए जा रहे हैं। वहीं, मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह ने भी कमेंट कर उनकी तारीफ की है।

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मोनालिसा ने स्टाइलिश ड्रेस में अपनी कुछ फोटोज फैंस के साथ शेयर कीं थी। दरअसल, मोनालिसा कुछ दिनों पहले अपने पति के साथ छुट्टियों पर गई थीं। उन्होंने अपने वैकेशन की यह तस्वीरें अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। यह तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 

 

इन फोटोज में वह शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। पीले रंग की इस ड्रेस में मोनालिसा काफी ग्लैमरस लग रही हैं। वहीं फैंस भी उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, ‘मोनालिसा जी क्या स्टाइल है।’

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

Bhojpuri: Monalisas sari video dominates social media fans are crazy about glamorous look
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों की बड़ी स्टार रही हैं। भोजपुरी सिनेमा के अलावा उन्होंने हिन्दी फिल्म इंड्स्ट्री में भी काम किया है। मोनालिसा कलर्स के सबसे फेमस रियलिटी शो बिग बॉस की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ हिंदी और बंगाली सिनेमा में भी अच्छा खासा नाम कमाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed