फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri: Khesari Lal Yadav's new song 'Saiya Ke Roti' released, did you see the amazing dance?

भोजपुरी: खेसारी लाल यादव का नया गाना 'सईंया के रोटी' हुआ रिलीज, दिखा जबरदस्त डांस का तड़का

Tue, 23 Nov 2021 05:39 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 23 Nov 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri: Khesari Lal Yadav's new song 'Saiya Ke Roti' released, did you see the amazing dance?
सईंया के रोटी - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं हैं। वह भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर चुके हैं। यहां तक की उनकी फिल्में रिलीज से पहले ही हिट मानी जाती हैं। फिल्मों के साथ साथ खेसारी भोजपुरी एल्बम में भी काम करते हैं। दरअसल, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी एल्बम से ही की थी। ऐसे में उनका जुड़ाव भोजपुरी एल्बम से साफ दिखाई देता है। हाल में ही उनका नया गाना 'सईंया के रोटी' रिलीज हो गया और रिलीज के साथ ही गर्दा उड़ा दिया है। इस गाने में उनका साथ रानी ने दिया है। खेसारी और रानी की जोड़ी ने गाने में जबरदस्त धमाल मचाया है। दोनों ने अपने बेहतरीन डांस से दर्शकों के दिलों को जीतते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


'सईंया के रोटी' गाना खेसारी लाल यादव और अनुपमा यादव ने गया है। एस4यू भोजपुरी के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को अबतक 48 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने के लिरिक्स विशाल भारती ने लिखे हैं। जबकि इसका म्यूजिक वीडियो डायरेक्शन पावन पाल ने किया है। इस गाने के  कोरियोग्राफ सम्राट अशोक हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


खेसारी लाल यादव इन दिनों अपनी फिल्म आशिकी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में उनके साथ भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे दिखेंगी। खासबात है कि फिल्म में खेसारी का एक्शन अवतार में होंगे। इस फिल्म में उन्होंने कई शानदार स्टंट किए हैं। इसके साथ ही खेसारी 'डोली साजा के रखना', 'सबका बाप अंगूठा छाप' और 'विधाता' नामक फिल्मों में काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed