भोजपुरी: खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘रोमांटिक राजा’ हुआ रिलीज, लोगों को पसंद आ रहा अभिनेता का रॉकिंग अंदाज
हाल ही में यूट्यूब पर अपना एक और म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया है। इस वीडियो में खेसारी काफी अगल अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता खेसारी लाल यादव अपने बेहतरीन अभिनय के कारण लोगों को काफी पसंद आते हैं। उनके गाने अक्सर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। हाल ही में खेसारी लाल यादव ने बादशाह के मशहूर गाने पानी पानी का भोजपुरी वर्जन रिलीज किया था। इस गाने को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। इस गाने के बाद अब खेसारी लाल यादव ने हाल ही में यूट्यूब पर अपना एक और म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया है।
इस वीडियो में खेसारी काफी अगल अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। गाने का नाम 'रोमांटिक राजा' है। खास बात यह है कि यह गाना भोजपुरी नहीं, बल्कि हिंदी में है। बीते दिनों पवन सिंह और खेसारी लाल काफी चर्चा में बने हुए हैं। खबरों के मुताबिक दोनों के बीच झगड़ा चल रहा है, इसलिए दोनों अलग-अलग तरीके से एक दूसरे को जवाब दे रहे हैं।
इससे पहले पवन सिंह ने भी अपना एक हिंदी रोमांटिक गाना जारी किया था। जिसके बाद अब खेसारी लाल ने भी अपना एक हिंदी गाना रोमांटिक राजा रिलीज कर दिया है। खेसारी लाल यादव और शिप्रा गोयल का यह गाना रिलीज होने के बाद से इंटरनेट पर छाया हुआ है। गाने को काफी अच्छी तरीके से शूट किया गया है। इसे देख कहा जा सकता है कि इस वीडियो के लिए पानी की तरह पैसा बहाया गया है।
गाने को मुदस्सर खान ने डायरेक्ट किया है, जो इससे पहले सलमान खान के गाने को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। वह इस गाने को पंजाबी पॉप गायक शिप्रा गोयल ने अपनी आवाज दी है। शिप्रा वीडियो में खेसारी के साथ काफी रॉकिंग अंदाज में दिखाई दीं। गाने की वीडियो में दोनों का ही रोमांटिक डांस भी देखने को मिल रहा है।
खेसारी लाल और शिप्रा गोयल के इस गाने की ब्लू वीडियो द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। गाने के रिलीज होने के बाद से अब तक इसे 2.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वहीं लोगों को भी उनका यह नया गाना काफी पसंद आ रहा है।