Bhojpuri: अभिनेत्री सबा खान ने सारा अली खान के गाने पर किया डांस, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी
सारा अली खान की फिल्म ‘अतरंगी रे’ का गाना आजकल हर किसी की जुबान पर है। माधुरी दीक्षित से लेकर रणवीर सिंह तक हर किसी ने सारा खान के इस गाने पर जबरदस्त स्टेप्स किए। उनका गाना ‘चकाचक’ इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिस पर लोग लगातार रील्स बना रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सारा अली खान की फिल्म ‘अतरंगी रे’ का गाना आजकल हर किसी की जुबान पर है। माधुरी दीक्षित से लेकर रणवीर सिंह तक हर किसी ने सारा खान के इस गाने पर जबरदस्त स्टेप्स किए। उनका गाना ‘चकाचक’ इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिस पर लोग लगातार रील्स बना रहे हैं। उनके इसी गाने पर अब भोजपुरी की मशहूर अदाकारा सबा खान ने भी अपनी अदाएं दिखाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। जहां कुछ लोग उनके डांस की तारीफ कर रहे है, तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आए।
सोशल मीडिया पर सबा खान हुईं ट्रोल
दरअसल सबा खान ने इस गाने में काफी शॉर्ट टॉप पहना हुआ है। वीडियो में उनके मूव्स के साथ-साथ उनका बोल्ड अंदाज भी लोगों को देखने को मिल रहा है। हालांकि कुछ लोगों को उनका डांस तो पसंद आ रहा है, लेकिन उनका लुक लोगों को रास नहीं आ रहा है। ट्रोल्स सोशल मीडिया पर उन्हें तरह-तरह की बातें सुना रहे हैं। उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन विज्ञापन
शॉर्ट कपड़े बने सबा की मुसीबत
भोजपुरी अभिनेत्री सबा खान को उनके डांस के लिए नहीं बल्कि उनके शॉर्ट कपड़ों के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘अब तुम सोफिया हयात की तरह कपड़े उतारना सीख गई’। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप मुस्लिम हो सुधर जाओ’। इसके साथ ही उनकी पोस्ट पर कुछ ट्रोल्स ने अभद्र भाषा का उपयोग भी किया।
हाल ही में रिलीज हुआ था गाना
सबा खान के फिल्मों और गाने की बात करें तो वो हाल ही में ‘पान के पतईया’ में नजर आई थीं। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। हालांकि उनके इस गाने को कुछ खास सफलता नहीं मिली और हफ्ते भर की रिलीज के बाद इस गाने को 1 लाख 3 हजार के लगभग व्यूज मिले।