{"_id":"625da18cc8431f5f18312c32","slug":"bhojpuri-actress-akshara-singh-shares-her-hot-picture-from-the-beach","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी: समुद्र किनारे दिखा अक्षरा सिंह का हॉट अंदाज, तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी: समुद्र किनारे दिखा अक्षरा सिंह का हॉट अंदाज, तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Mon, 18 Apr 2022 11:41 PM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:41 PM IST
सार
भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अक्षरा समुद्र किनारे अपनी अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
Akshara Singh
- फोटो : Akshara Singh Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन हैं, जिनकी पॉपुलैरिटी सिर्फ यूपी और बिहार तक सीमित नहीं है। अक्षरा को लाखों लोग फॉलो करते हैं। सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव हैं और उनकी हर नई तस्वीर इंटरनेट पर तहलका मचा देती है। कुछ ऐसा इस बार भी हुआ है। हाल ही में, अभिनेत्री ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी अदाएं देखने लायक हैं। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अभिनेत्री समुद्र किनारे मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि अक्षरा सिंह ने अपना एक हाथ हवा में उठा रखा है और दूसरा हाथ पीछे किया हुआ है। उनके चेहरे पर एक खूबसूरत स्माइल है, जो इस तस्वीर को कंप्लीट करने का काम कर रही है। लुक की बात करें तो अक्षरा सिंह ने डेनिम शॉर्ट्स और क्रॉप टॉप पहना हुआ है, जिसमें वह काफी हॉट लग रही हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
इस तस्वीर के साथ अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, 'न कुछ लेकर आए थे और ना कुछ लेकर जाएंगे। एक जिंदगी... खुद से प्यार करो। खुश रहो.. प्यार और खुशियां फैलाओ।' अक्षरा की इस तस्वीर पर फैंस लगातार प्यार लुटा रहे हैं। कई लोगों ने अभिनेत्री की तारीफ की है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अति सुंदर।' दूसरे ने लिखा, 'लव यू मैम।'
बता दें कि अक्षरा सिंह बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री का अगला प्रोजेक्ट सलमान खान की सुपर हिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' फेम कोरियोग्राफर आदिल शेख के साथ है। इस बात की जानकारी अक्षरा ने एक तस्वीर शेयर कर दी थी, जिसमें अक्षरा और आदिल थम्स अप करते नजर आए थे। इस तस्वीर के साथ अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ बहुत ही ज्यादा एक्साइटिंग आ रहा है, जिसे डायरेक्ट आदिल शेख ने किया है और कंपोज शमीर टंडन ने किया है। इस प्रोजेक्ट के लिए और इस ड्रीम टीम के साथ काम करना सम्मान की बात है।' बता दें कि बीते दिनों शमीर टंडन ने इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी थी।