फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri actress Akshara Singh shared an adorable video with her mother

Akshara Singh: अक्षरा सिंह से स्नेह जताती नजर आईं उनकी मां, फैंस बोले-'मां की परछाईं हो आप'

Thu, 21 Apr 2022 03:03 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 21 Apr 2022 03:03 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri actress Akshara Singh shared an adorable video with her mother
अक्षरा सिंह - फोटो : insta

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सोशल मीडिया पर भी अभिनेत्री की लंबी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़े खूबसूरत पलों को सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरों के जरिए फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। उनकी हर एक पोस्ट आते ही छा जाती है। अब अक्षरा सिंह ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। फैंस उनकी ये वीडियो देखने के बाद जमकर प्यार बरसाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


एक्ट्रेस ने लिखा दिल छू लेने वाला कैप्शन
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जो वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी मां के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में अक्षरा की मां उन्हें प्यार से चूमती हुई दिखाई दे रही हैं। दोनों मां बेटी के बीच का प्यार भरा मजबूत रिश्ता साफ दिखाई दे रहा है। अक्षरा सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'काश, आप जीवन में जो हैं, मैं उसका आधी भी हो पाती मम्मा।
विज्ञापन


अक्षरा की पोस्ट पर प्रशंसक लुटा रहे जमकर प्यार
अक्षरा सिंह और उनकी मां के बीच का प्यार देखकर फैंस काफी भावुक लग दे रहे हैं। शायद यह वजह है कि फैंस कमेंट बॉक्स में एक के बाद एक शायरी भेजते दिख रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा,अगर बेटियां है पिता का गुरूर, "तो मां के लिए हैं वो आंखों का नूर। इसी तरह से एक दूसरे प्रशंसक ने लिखा, "मां को देखकर, बेटी के दिल में एक बात आई, कि भगवान नहीं हो सकते हर जगह, इसलिए तो उन्होंने मां बनाई।"इसी तरह से एक अन्य ने लिखा, 'मां और बेटी की होती है दुनिया प्यारी, इसमें होती है मोहब्बत ढेर सारी।' अन्य फैंस भी अक्षरा की इस पोस्ट पर इसी तरह से अपने प्यार बरसाते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed