Pawan Singh: सावन के पहले सोमवार पर वायरल हुआ पवन सिंह का यह गाना, यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड
सावन का महीना चल रहा है और आज सावन का पहला सोमवार है। इस मौके पर भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह का नया गाना 'ले जात बाड़ू देवघर' इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन के महीने में हर तरफ भगवान शंकर जी के गाने और भजन सुनाई देते हैं। भक्ति विभोर होकर भक्त बाबा भोलेनाथ के गाने पर थिरकते भी नजर आते हैं। सावन का महीना चल रहा है और आज सावन का पहला सोमवार है। इस मौके पर भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह का नया गाना 'ले जात बाड़ू देवघर' इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि पवन सिंह का यह गाना रिलीज हो चुका है और खूब पसंद किया जा रहा है।
ट्रेंड कर रहा गाना
इस गाने में अभिनेता पवन सिंह के साथ आकांक्षा दुबे नजर आ रही हैं। सावन के पहले सोमवार पर पवन सिंह के फैंस इस गाने को खूब सुन रहे हैं। आपको बता दें कि इस गाने ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त धूम मचा दी है। इस गाने पर अब तक 32 लाख से भी अधिक व्यूज आ चुके हैं। फिलहाल यह गाना यूट्यूब पर नम्बर तीन पर ट्रेंड कर रहा है। हर कोई इसका आनंद ले रहा है।
सुनने और देखने में लाजवाब
यह गाना सुनने में जितना शानदार है, देखने में भी उतना ही बेहतरीन है। इस गाने में आकांक्षा दुबे जहां गेरुआ वस्त्र पहने नजर आ रही हैं, वहीं पवन सिंह भी माथे पर तिलकर लगाए और गले में कंठी माला धारण किए नजर आ रहे हैं। वह श्रद्धालुओं के कारवां के साथ मंदिर की ओर जाते नजर आ रहे हैं।
आकांक्षा दुबे का अलग अंदाज
बता दें कि 'ले जात बाड़ू देवघर' गाने को पवन ने अपनी आवाज दी है और और उनके साथ शिल्पी राज ने भी इसे गाया है। वीडियो की बात करें तो इसमें उनके साथ आकांक्षा दुबे दिख रही है। इसके बोल विजय चौहान ने लिखे है और म्यूजिक आर्या शर्मा का है। इस गाने के वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल हैं और वहीं कोरियोग्राफर बॉबी जक्शन हैं।