फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri Aamrapali Dubey danced on the song Pani Pani Khesari Lal did this comment

भोजपुरी: आम्रपाली दुबे ने ‘पानी-पानी’ गाने पर डांस कर इंटरनेट पर लगाई आग, खेसारी लाल ने किया ये कमेंट

Tue, 14 Dec 2021 11:31 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 14 Dec 2021 11:31 PM IST
सार

आम्रपाली दुबे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 'पानी पानी' गाने के भोजपुरी वर्जन पर डांस करती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
Bhojpuri Aamrapali Dubey danced on the song Pani Pani Khesari Lal did this comment
आम्रपाली दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जो अपनी हिट फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। आम्रपाली ने इंडस्ट्री में काफी तेजी से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। खास बात ये है कि एक्ट्रेस की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं, जो उनकी पॉपुलैरिटी का सबूत है। आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और वह फैंस के बीच शानदार रील्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, अक्षरा सिंह और खेसारी लाल का गाना 'पानी-पानी' रिलीज हुआ, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है। वहीं, अब आम्रपाली दुबे ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह इसी गाने पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने एक मजेदार कैप्शन दिया है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।   

विज्ञापन

 
दरअसल, आम्रपाली दुबे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ‘पानी-पानी’ गाने के भोजपुरी वर्जन पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह इस गाने के हुक स्टेप करती दिख रही हैं। लुक की बात करें तो, आम्रपाली दुबे ने व्हाइट कलर का लहंगा-चुन्नी पहना हुआ है, जिसकी कोटी मल्टी कलर्ड की है। इस दौरान आम्रपाली अपने खुले बालों के साथ मेकअप में काफी सुदंर लग रही हैं। आम्रपाली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)


 
इस वीडियो के साथ आम्रपाली दुबे ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आम्रपाली ने इस गाने को ओरिजिनल से ज्यादा अच्छा बताया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘कितनी प्यारी आवाज है। ओरिजनल से ज्यादा बेहतर।' आम्रपाली के इस वीडियो पर खेसारी लाल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट में हार्ट और फायर का इमोजी शेयर किया है। वहीं, फैंस भी इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘आपने रॉक कर दिया।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कतई जहर।’
 
बता दें ‘पानी पानी’ गाने का भोजपुरी वर्जन कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ है। इसमें खेसारी लाल और अक्षरा सिंह ने काम किया है। इस वीडियो की खास बात ये है कि इसमें रैपर बादशार रैप करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed