Bhediya: वरुण धवन ने दिखाई दरियादिली, फैन की तबीयत बिगड़ने पर रोका भेड़िया का प्रमोशनल इवेंट, देखें वीडियो
वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' के प्रमोशन को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वरुण जयपुर के एक कॉलेज में फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद ऑडियंस में से एक लड़की बेहोश हो गई, वरुण ने लड़की की मदद के लिए इवेंट को तुरंत रोक दिया और उसे पानी देने के लिए स्टेज से नीचे उतर गए। वरुण के साथ वहां कृति सेनन भी मौजूद थीं। वरुण के इस एक्शन पर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।
वरुण धवन के वायरल वीडियो को शेयर करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "इसमें कोई शक नहीं है कि वरुण एक प्यारा इंसान है।" वहीं अन्य फैन न कमेंट किया, "वरुण एक अच्छे एक्टर होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी हैं।" एक अन्य यूजर ने ने वीडियो साझा करते हुए लिखा- "वो वास्तव में सबसे बेस्ट हैं।"
फिल्म की बात करें तो अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी 'भेड़िया' पहली भारतीय क्रिएचर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी भी देखने को मिलेगी। इस फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन मुख्य भूमिका मे नजर आएंगे। फिल्म में दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी की भी अहम भूमिका में होंगे। बता दें कि यह फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।