फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhanushali Studios first film to be made with Annu Kapoor and Sharman Joshi shooting begins in Ujjain

बॉलीवुड:अन्नू कपूर और शरमन जोशी के साथ बनेगी भानुशाली स्टूडियोज की पहली फिल्म, उज्जैन में शुरू हो गई शूटिंग

Thu, 09 Sep 2021 05:59 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 09 Sep 2021 05:59 PM IST
सार

मेगास्टार अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘चेहरे’ में अपने दमदार अभिनय से खूब वाहवाही लूटने वाले अभिनेता अन्नू कपूर ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग उज्जैन में गुरुवार से शुरू कर दी।

विज्ञापन
Bhanushali Studios first film to be made with Annu Kapoor and Sharman Joshi shooting begins in Ujjain
सब मोह माया है - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

मेगास्टार अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘चेहरे’ में अपने दमदार अभिनय से खूब वाहवाही लूटने वाले अभिनेता अन्नू कपूर ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग उज्जैन में गुरुवार से शुरू कर दी। फिल्म का नाम है 'सब मोह माया है' और इसमें उनके साथ अभिनेता शरमन जोशी भी लीड किरदार में दिखेंगे। फिल्म 'सब मोह माया है' का एलान निर्माता विनोद भानुशाली ने गुरुवार की शाम किया। इससे पहले विनोद ने सुबह ही अपनी नई फिल्म प्रोडक्शन कंपनी भानुशाली स्टूडियोज के आगाज का एलान किया था।

विज्ञापन

‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्म्स को को-प्रोड्यूस करने के बाद विनोद भानुशाली ने 'भानुशाली स्टूडियोज़' लिमिटेड लॉन्च किया है। खास बात यह है कि उन्होंने एक इंडिपेंडेंट प्रोड्यूसर के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत एक दिलचस्प ह्यूमन ड्रामा 'सब मोह माया है' से की है।

विज्ञापन

Bhanushali Studios first film to be made with Annu Kapoor and Sharman Joshi shooting begins in Ujjain
सब मोह माया है - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पिता-पुत्र के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमने वाली इस कहानी को अन्नू कपूर और शरमन जोशी को लीड रोल में लेकर निर्देशक अभिनव पारीकी बनाने जा रहे हैं। अनुराग कश्यप के असिस्टेंट रह चुके अभिनव पारीकी इसके पहले अनुराग के साथ 'द डे आफ्टर एवेरी डे' और 'बॉम्बे टॉकीज़' में काम कर चुके हैं। 'सब मोह माया है' बेरोजगारी की समस्या, संस्कृति और परम्पराओं की कहानियों को हास्य और व्यंग के साथ दर्शाने की कोशिश करती फिल्म है।

Bhanushali Studios first film to be made with Annu Kapoor and Sharman Joshi shooting begins in Ujjain
सब मोह माया है - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने नए सफर को लेकर उत्साहित विनोद भानुशाली कहते हैं, " फिल्म ‘सब मोह माया है’ दिल छू लेने वाली कहानी है जो सिनेमा प्रेमी दर्शकों को खुद से जोड़ सकेगी। इस कहानी को सुनते ही मुझे इसमें दम लगा और इन विषयों को सिनेमाई कहानी के माध्यम से एक बड़ी आबादी तक ले जाया जाना चाहिए।" यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed