{"_id":"62db87bd8b014a2c127f0fc0","slug":"bhabhi-ji-ghar-par-hai-fame-deepesh-bhan-passes-away-know-the-actor-career","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deepesh Bhan Passes Away: ‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम दीपेश भान का निधन, क्रिकेट खेलते समय हुआ था बड़ा हादसा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Deepesh Bhan Passes Away: ‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम दीपेश भान का निधन, क्रिकेट खेलते समय हुआ था बड़ा हादसा
Sat, 23 Jul 2022 11:20 AM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:20 AM IST
सार
टीवी इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आई है। 'भाबी जी घर पर है' फेम एक्टर दीपेश भान का निधन हो गया है। वह इस सीरियल से लंबे समय से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
deepesh bhan
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आई है। अभिनेता दीपेश भान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दीपेश पॉपुलर टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर है' में मलखान सिंह के किरदार में नजर आते थे। वह लंबे समय से इस सीरियल से जुड़े हुए थे। अभिनेता के निधन की पुष्टि शो के असिस्टेंट डायरेक्टर अभिनीत ने की है। दीपेश अपने पीछे पत्नी और एक बच्चे को छोड़ गए हैं। उनकी शादी साल 2019 में दिल्ली में हुई थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दीपेश शनिवार सुबह क्रिकेट खेल रहे थे, लेकिन क्रिकेट खेलते समय वह अचानक गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। और यहां पर डॉक्टरों ने अभिनेता को मृत घोषित कर दिया। असिस्टेंट डायरेक्टर अभिनीत के साथ-साथ एक्टर वैभव माथुर ने भी दीपेश भान के निधन की खबर को कंफर्म किया है। उन्होंने दीपेश के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि हां अब वह नहीं रहे हैं। इस पर मैं कुछ नहीं बोलना चाहता, क्योंकि बोलने को कुछ बचा ही नहीं है। बता दें कि शो में दीपेश और माथुर दो दोस्त की भूमिका में थे और दोनों की काफी ज्यादा पटती भी थी।
विज्ञापन
अभिनेत्री कविता कौशिक ने दीपेश भान के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, 41 साल की उम्र में दीपेश भान के निधन की खबर से सदमे में हूं। एफआईआर में एक बहुत ही महत्वपूर्ण कलाकार और एक फिट व्यक्ति था, जिसने स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के लिए कभी भी शराब नहीं पी और ना ही धूम्रपान किया था। एक पत्नी और एक साल के बच्चे, माता-पिता और हम सभी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
कई शोज का हिस्सा रहे दीपेश
दीपेश टीवी की दुनिया से लंबे समय से जुड़े हुए थे। 'भाबीजी घर पर हैं' से पहले वह 'कॉमेडी का किंग कौन', 'कॉमेडी क्लब', 'भूतवाला', 'एफआईआर' समेत कई कॉमेडी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने आमिर खान के साथ भी काम किया है। वह आमिर खान के साथ टी-20 वर्ल्ड कप के विज्ञापन में नजर आए थे और उन्होंने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'फालतू उटपटांग चटपटी कहानी' में काम किया था।