राजेश खन्ना के साथ काम कर चुकीं इस दिग्गज एक्ट्रेस का 81 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थीं बीमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज एक्ट्रेस ललिता चटर्जी का बुधवार को कोलकाता में 81 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार रात को उन्हें सेलिब्रल स्ट्रोक पड़ा था जिसके बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था हालांकि उनकी तबीयत में कोई खास सुधार नहीं हुआ और बुधवार दोपहर 2.35 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।
साल 1964 में बांग्ला फिल्म 'विभास' से ललिता चटर्जी ने उत्तम कुमार के अपोजिट डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कुछ बांग्ला फिल्मों में काम किया था। बाद में वह बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के लिए मुंबई आ गईं। उन्होंने 'रात अंधेरी थी', 'आप की कसम', 'तलाश', 'विक्टोरिया नंबर 203' और 'पुष्पांजलि' जैसी हिंदी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं अदा की।