फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bengali actor Saibal Bhattacharya attempted suicide due to family dispute shared his video

Saibal Bhattacharya: एक्टर ने की आत्महत्या की कोशिश, वीडियो शेयर कर पत्नी और सास को ठहराया जिम्मेदार

Wed, 10 Aug 2022 10:17 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 10 Aug 2022 10:17 AM IST
सार

बंगाली सिनेमा के जाने माने अभिनेता सैबल भट्टाचार्य ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। अभिनेता ने एक वीडियो शेयर कर अपनी पत्नी और सास को इसका जिम्मेदार ठहराया है। 

विज्ञापन
Bengali actor Saibal Bhattacharya attempted suicide due to family dispute shared his video
सैबल भट्टाचार्य - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बंगाली सिनेमा से हैरान करने वाली एक खबर सामने आई है। इस इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता सैबल भट्टाचार्य ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। खबरों के मुताबिक, अभिनेता को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी तबीयत अब ठीक है। सैबल भट्टाचार्य का एक वीडियो भी सामने आया है, जो खुद अभिनेता ने फेसबुक पर शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेता खून से लथपथ नजर आ रहे हैं। उनके शरीर में कई जगह चोट लगी है। इस वीडियो में अभिनेता ने आत्महत्या करने की कोशिश की वजह बताई है। 

विज्ञापन

क्यों उठाया इतना बड़ा कदम?
पुलिस के मुताबिक, सैबल कई दिनों से तनाव में हैं और इसी वजह से उन्होंने सोमवार रात को सुसाइड करने की कोशिश की थी। उन्होंने खुद को धारदार हथियार से चोटिल किया था, जिसके बाद अभिनेता को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी स्थिति अब ठीक है। कुछ रिपोर्ट्स भी सामने आई हैं, जिसमें दावा किया गया है कि उन्हें काफी समय से काम नहीं मिल रहा है और इसी वजह से वह डिप्रेशन का शिकार हुए हैं। बंगाल में बीते दिनों कई अभिनेत्रियों ने मौत को गले लगाया है और उनका सुनने के बाद ही सैबल ने भी खुद की जान लेने की सोची थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में क्या बोले सैबल
सैबल ने अपने वीडियो में अपनी इस स्थिति का जिम्मेदार पत्नी और सास को बताया है। अभिनेता ने वीडियो में कहा कि मैं अपनी जान लेने के लिए मजबूर हूं मेरी पत्नी और मेरी सास...। हालांकि, सैबल का यह वीडियो यहीं खत्म हो जाता है। 

विज्ञापन

इन टीवी शोज में नजर आ चुके हैं सैबल
सैबल बंगाली सिनेमा के मशहूर अभिनेता हैं, जिन्हें सीरियल प्रोथोमा कादम्बिनी के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, उन्होंने अमर दुर्गा, कोरी खेला, उरोन टुब्री और मिठाई समेत कई टीवी शोज में काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed