{"_id":"5dddf4ac8ebc3e54d8060630","slug":"before-shooting-for-first-hindi-film-jayeshbhai-jordaar-shalini-pandey-enjoy-vacation-in-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली हिंदी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' की शूटिंग से पहले छुट्टियां मनाने गोवा पहुंचीं शालिनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली हिंदी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' की शूटिंग से पहले छुट्टियां मनाने गोवा पहुंचीं शालिनी
Wed, 27 Nov 2019 09:30 AM IST
शिप्रा सक्सेना
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 27 Nov 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
Shalini Pandey
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरो नंबर वन रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' से अपना हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहीं अभिनेत्री शालिनी पांडे की ट्रेनिंग इन दिनों पूरे जोर शोर से चल रही है। शालिनी की फिल्म 'निशब्दम' से उनका फर्स्ट लुक इंटरनेट पर खूब वाइरल हो रहा है और उधर शालिनी अपने इंस्टाग्राम पर अपने गोवा लुक की तस्वीरें वाइरल होने का आनंद ले रही हैं।
फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' की शूटिंग से पहले गोवा में छुट्टियां मनाने पहुंची शालिनी पांडे के करीबी सूत्र बताते हैं कि उनकी फिल्म 'निशब्दम' को लेकर भी इसके मेकर्स ने काफी तैयारियां कर रखी हैं। फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की हीरोइन के तौर पर दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुकीं शालिनी की 'निशब्दम' में मौजूदगी का फिल्म के निर्माता हिंदी पट्टी में कायदे से प्रचार करना चाहते हैं। मूल रूप से 'साइलेंस' नाम से बन रही साउथ की इस फिल्म के लीड पेयर हैं, आर माधवन और अनुष्का शेट्टी।
शालिनी पांडे को हाल ही में फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के निर्देशक दिव्यांग ठक्कर के साथ भी खूब देखा गया है। गुजराती सिनेमा में एक्टिंग करते रहे दिव्यांग और शालिनी को एक साथ फिल्म की काफी वर्कशॉप्स करते देखे जाने की बातें यशराज फिल्म्स के सूत्र बताते रहे हैं, बताया ये भी जा रहा है कि दिव्यांग को बतौर हीरो लॉन्च करने की चर्चाएं भी यशराज में चल रही हैं और शालिनी ऐसे किसी प्रोजेक्ट में खुशी खुशी हीरोइन बनने का संकेत भी दे चुकी हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- डिंपल को लेकर राहुल रवैल ने खोला राज, शूटिंग के बीच से ही इस फिल्म से निकाल देने का मन बना लिया था