फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Before shooting for first hindi film Jayeshbhai Jordaar shalini pandey enjoy vacation in Goa

पहली हिंदी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' की शूटिंग से पहले छुट्टियां मनाने गोवा पहुंचीं शालिनी

Wed, 27 Nov 2019 09:30 AM IST
शिप्रा सक्सेना मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 27 Nov 2019 09:30 AM IST
विज्ञापन
Before shooting for first hindi film Jayeshbhai Jordaar shalini pandey enjoy vacation in Goa
Shalini Pandey - फोटो : instagram
हीरो नंबर वन रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' से अपना हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहीं अभिनेत्री शालिनी पांडे की ट्रेनिंग इन दिनों पूरे जोर शोर से चल रही है। शालिनी की फिल्म 'निशब्दम' से उनका फर्स्ट लुक इंटरनेट पर खूब वाइरल हो रहा है और उधर शालिनी अपने इंस्टाग्राम पर अपने गोवा लुक की तस्वीरें वाइरल होने का आनंद ले रही हैं।
विज्ञापन


फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' की शूटिंग से पहले गोवा में छुट्टियां मनाने पहुंची शालिनी पांडे के करीबी सूत्र बताते हैं कि उनकी फिल्म 'निशब्दम' को लेकर भी इसके मेकर्स ने काफी तैयारियां कर रखी हैं। फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की हीरोइन के तौर पर दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुकीं शालिनी की 'निशब्दम' में मौजूदगी का फिल्म के निर्माता हिंदी पट्टी में कायदे से प्रचार करना चाहते हैं। मूल रूप से 'साइलेंस' नाम से बन रही साउथ की इस फिल्म के लीड पेयर हैं, आर माधवन और अनुष्का शेट्टी।
विज्ञापन


शालिनी पांडे को हाल ही में फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के निर्देशक दिव्यांग ठक्कर के साथ भी खूब देखा गया है। गुजराती सिनेमा में एक्टिंग करते रहे दिव्यांग और शालिनी को एक साथ फिल्म की काफी वर्कशॉप्स करते देखे जाने की बातें यशराज फिल्म्स के सूत्र बताते रहे हैं, बताया ये भी जा रहा है कि दिव्यांग को बतौर हीरो लॉन्च करने की चर्चाएं भी यशराज में चल रही हैं और शालिनी ऐसे किसी प्रोजेक्ट में खुशी खुशी हीरोइन बनने का संकेत भी दे चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- डिंपल को लेकर राहुल रवैल ने खोला राज, शूटिंग के बीच से ही इस फिल्म से निकाल देने का मन बना लिया था
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed