क्या कंगना रणावत आपको आमिर खान की बेटी लगती हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की आने वाली फिल्म से जुड़ी एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। खबर है कि आमिर की आने वाली फिल्म दंगल में कंगना रणावत भी मुख्य भूमिकाओं में शामिल हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात है कि कंगना इस फिल्म में हीरोइन नहीं आमिर की बेटी का किरदार निभाने वाली हैं।
इस फिल्म में कंगना भारत की महिला पहलवान गीता फोगट का रोल अदा करेंगी जिन्होंने 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में 55 किलोग्राम फ्री-स्टाइल श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता था। उनकी बहन बबीता कुमारी को रजत पदक मिला था। गीता को उनके पिता महावीर सिंह फोगट ने प्रशिक्षण दिया था। यह भूमिका आमिर खान निभाएंगे।
आमिर फिल्म के लिए बढ़ा रहे अपना वजन
आमिर अपनी आने वाली फिल्म के लिए अपना वजन बढ़ा रहे हैं क्योंकि आगामी फिल्म 'दंगल' में वे एक पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी करने वाले हैं।
'क्वीन' में बेहतरीन अभिनय कर कंगना ने पूरे बॉलीवुड का ध्यान आकर्षित किया है। उन्हें 'क्वीन' में उत्कृष्ट अभिनय के लिए कई पुरस्कार भी मिले। दूसरी ओर आमिर भी अलग-अलग भूमिका निभाना चाहते हैं और उन्होंने भी कंगना के पिता का रोल निभाने में कोई हिचक नहीं दिखाई।