सनी की गंदी आदत के चलते होटल में रहने को मजबूर ये हीरोइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां सही सुना आपने सनी लियोनी ने अपनी गंदी आदत के चलते इस हीरोइन की नाक में दम कर रखा है।
बात हो रही है सेलीना जेटली की जो सनी के चलते अपने जुड़वां बच्चों को लेकर होटल में रहने को मजबूर हो रही हैं।
दरअसल सेलीना ने सनी और उसके पति को मुंबई में अपना पेंटहाउस किराए पर दिया था लेकिन सेलीना ये देखकर चौंक गई कि सनी और उनके पति ने सेलीना के सुसज्जित पेंटहाउस का कबाड़ा कर दिया।
पिछले ही दिनों इस बात से नाराज होकर सेलीना ने सनी से पेंटहाउस खाली करने को कहा था।
सनी है या सुनामी, सब तहस नहस किया
कुछ दिन पहले जब सेलीना पेंटहाउस की हालत जानने को मुंबई पहुंची तो वो उसकी बुरी हालत देखकर दंग रह गई।
सेलीना ने कहा कि सनी और उसके पति ने घर का इतना बुरा हाल कर रखा है कि उसमें रहना संभव नहीं। सेलीना ने कहा कि उन्होंने बड़े शौक से इस पेंटहाउस को सजाया था, कीमती फर्नीचर और महंगी असेसरी से उसे तैयार किया था लेकिन सनी ने सुनामी की तरह पूरे पेंटहाउस को तहस नहस कर दिया।
फर्नीचर टूट चुका है, बाकी का सामान भी टूटी फूटी हालत में टैरेस पर पड़ा है। बाथरूम हद से ज्यादा गंदे हैं, फ्रिज और वाशिंग मशीन तक खराब की जा चुकी है।
बिना परमिशन बेडरूम में लगवाए सीसीटीवी कैमरे
सेलीना ने कहा कि सनी ने बिना परमिशन घर में कई दीवारों में ड्रिल करके सीसीटीवी कैमरे फिट कर दिए हैं।
घर में कैमरे क्यों फिट किए गए हैं, ये जवाब तो सनी ही दे पाएंगी लेकिन सेलीना काफी गुस्से में हैं और वो अपना घर खाली कराने के लिए लीगल एक्शन लेने पर विचार कर रही हैं।