Jersey: रिलीज से पहले कानूनी पेच में फंसे 'जर्सी' के मेकर्स, ‘बीस्ट’ और ‘केजीएफ 2’ नहीं है रिलीज डेट बढ़ाने की वज
शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार थी। लेकिन फिल्म की रिलीज डेट को बदलकर 22 अप्रैल कर दिया गया। वहीं, अब फिल्म के मेकर्स पर स्क्रिप्ट चोरी का इल्जाम लग गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'कबीर सिंह' के बाद शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार भी थी। लेकिन तीन दिन पहले ही फिल्म की रिलीज डेट को एक हफ्ते और आगे बढ़ा दिया गया। अब फिल्म 22 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी। ऐसे में फिल्म की रिलीज डेट को बढ़ाए जाने को लेकर क्या कारण हो सकते हैं इसके कयास लगाए जा रहे हैं।
14 अप्रैल को जर्सी के साथ यश स्टारर 'केजीएफ चैप्टर 2' भी रिलीज होने वाली थी। वहीं, 13 अप्रैल को रिलीज हो रही 'बीस्ट' के मैदान में उतरने से तीनों फिल्मों में क्लैश होने वाला था। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे थे कहीं जर्सी के मेकर्स ने बॉक्स ऑफिस पर होने वाली टक्कर से डरकर ही रिलीज डेट को आगे तो नहीं बढ़ा दिया है।
वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि 'जर्सी' के मेकर्स पर फिल्म की स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक लेखक रजनीश जायसवाल ने मेकर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी स्क्रिप्ट को चोरी कर फिल्म में इस्तेमाल किया गया है। इस मामले की आज मुंबई हाई कोर्ट में जस्टिस छागला सुनवाई करने वाले हैं। मेकर्स पर लगे आरोप के चलते ही फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।
आपको बता दें कि 'जर्सी' तेलुगू की फिल्म का रीमेक है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसका निर्देशन गौतम तनुश्री ने किया है। इससे पहले कोरोना महामारी के दौरान भी फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया था।