फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bappi lahiri introduce disco pattern in films

जन्मदिन विशेषः बप्पी ने डिस्को पैटर्न को किया इंट्रोड्यूस

Sat, 24 Nov 2012 05:47 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 24 Nov 2012 05:47 PM IST
विज्ञापन
bappi lahiri introduce disco pattern in films
सोने के आभूषणों का दीवानगी की हद तक शौक रखने वाले बप्पी लहरी ने भारत में डिस्को म्यूजिक इंट्रोड्यूज किया। कोलकाता में जन्मे बप्पी आज से 59 साल के हो जाएंगे। मूल रूप से संगीतकार बप्पी ने कुछ गाने गाए भी हैं। बप्पी ने अलग-अलग मिजाज के गायकों के साथ गाने कंपोज किए हैं।
विज्ञापन


गाने के अलावा संगीत रियलिटी शो में भी बप्पी की सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले सप्ताह रिलीज हुई 'इट्स रॉकिंग' में बप्पी अभिनय करते भी दिखे थे। फिल्म एक संगीतकार के रूप में उनकी लंबी रेंज आसानी से देखी जा सकती है। आइए
विज्ञापन

नजर डालते हैं कि बप्पी लहरी के टॉप टेन गानों पर

'यार बिना चैन कहां रे'
'साहब' फिल्म का इस गाने की तर्ज डिस्को थी पर इसके अल्फाज पारंपरिक भारतीय गीतो जैसे थे। खास बात यह रही कि इस गाने को संगीत देने के साथ-साथ बप्पी ने इस गीत को आवाज भी दी। यह गाना अनिल कपूर और अमृता सिंह पर फिल्माया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


'याद आ रहा है तेरा प्यार'
'डिस्को डांसर' फिल्म के इस गीत ने बप्पी को एक अलग पहचान दी थी। संगीत देने के साथ साथ बप्पी ने इस गाने को गाया भी था। फिल्म डिस्को डांसर की सफलता के पीछे इस फिल्म के संगीत का भी बड़ा योगदान रहा है। यह गाना मिथुन चक्रवर्ती पर फिल्माया गया था।

'हमको आजकल है तेरा इंतजार'
इस गीत को गाने का अंदाज ही इसकी खूबसूरती है। 'शैतान' फिल्म के इस गीत को आवाज अनुपमा देशपांडे ने दी थी। इस गाने को माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था।

'मंजिले अपनी जगह हैं'
इस फिलासफिकल गाने ने इंडस्ट्री में धूम मचाई थी। यह गाना आज भी उसी शिद्दत के साथ सुना जा रहा है। 'शराबी' फिल्म के इस गीत को किशोर कुमार ने आवाज दी थी। इस गाने को अमिताभ बच्च्न पर फिल्माया गया।

'पग घुंघरु बांध मीरा नाची थी'
'नमक हलाल' फिल्म के इस गाने का कॉमिक अंदाज बड़ा ही निराला था। आवाजों के उठने गिरने के क्रम के साथ वाद्ययंत्रों की संगति भी बदलती जाती। किशोर कुमार द्वारा गाये गए इस गाने को अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया।

'सांवली सलोनी तेरी झील जैसी आंखे'
'हम सब चोर हैं' फिल्म का यह गीत आज भी टॉप रोमांटिक गीतों में शुमार किया जाता है। इस फिल्म को विकास आनंद और अपराजिता पर फिल्माया गया था। फिल्म नहीं चली पर इस गीत की चर्चा खूब हुई।

'गोरी हैं कलाईयां'
'आज का अर्जुन' फिल्म के इस गाने को अमिताभ और जया भादुड़ी पर फिल्माया गया था। इस गीत को आवाज शब्बीर कुमार और लता मंगेशकर ने दी थी। यह गाना हिंदी फिल्मों के सबसे ज्यादा लोकप्रिय गानों में से रहा है।

'प्यार कभी कम नहीं करना'
'प्रेम प्रतिज्ञा' फिल्म का यह गीत गीत के बिछड़े गीत में शुमार किया जाता है। इस गाने को कंपोज करने के साथ बप्पी लहरी ने इसमें सुर भी दिए थे। उनका साथ आशा भोसले ने दिया था। यह गाना मिथुन चक्रवर्ती और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया।


'कभी अलविदा न कहना'
'चलते चलते' मेरे गीत याद रखना कभी अलविदा न कहना भी अच्छे रोमांटिक गीतों में शामिल किया जाता रहा है। इस गीत को विशाल आनंद और सिमी ग्रेवाल पर फिल्माया गया था। फिल्म के इस गीत को आवाज किशोर कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed