फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bandaa manoj bajpayee film powerful poster out know about trailer movie release on zee 5

Bandaa: मनोज बाजपेयी की पावर पैक्ड कोर्ट रूम ड्रामा 'बंदा' का पोस्टर जारी, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

Thu, 04 May 2023 08:42 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 04 May 2023 08:42 AM IST
सार

सच्ची घटनाओं से प्रेरित मनोज बाजपेयी की बंदा एक कोर्ट रूम ड्रामा है। इसकी कहानी सच्चाई की यात्रा को लेकर लड़ने वाले शख्स के इर्द-गिर्द रहती है।

विज्ञापन
bandaa manoj bajpayee film powerful poster out know about trailer movie release on zee 5
बंदा फिल्म मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मनोज बाजपेयी ने हिंदी सिनेमा में बड़े पर्दे पर एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। उन्होंने अपने अलग-अलग किरदारों से दर्शकों को हैरान कर दिया है। मनोज बाजपोयी की अगली फिल्म बंदा बहुत जल्द जी5 पर रिलीज होने वाली है। अभिनेता के जन्मदिन के अवसर पर इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था। अब जी5 ने एकबार फिर इस फिल्म का शानदार मोशन पोस्टर रिलीज किया है। इसके साथ ही इस बात की भी जानकारी दी गई है कि इस फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा। 

विज्ञापन

पोस्टर में क्या है
बंदा के मोशन पोस्टर की शुरूआत में स्क्रीन पर मैन वर्सेज गॉडमैन लिखा आता है और बैकग्राउंड से आवाज आती है कि ये रावण है रावण...एक जघन्य अपराध किया है। इसपर तो मैं मौत की सजा का दावा करता हूं। इसके बाद अभिनेता की तस्वीर उभरकर सामने आती है और स्क्रीन पर लिखा होता है सिर्फ एक बंदा ही काफी है। यह मोशन पोस्टर बहुत ही शानदार है। इसे देखने के बाद लोगों में इस फिल्म को लेकर क्रेज और बढ़ता नजर आ रहा है। 

View this post on Instagram

A post shared by ZEE5 (@zee5)



इसे भी पढ़ें- गदर मचा रही PS-2, थम रही KKBKKJ की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसी है इसकी कहानी
सच्ची घटनाओं से प्रेरित मनोज बाजपेयी की बंदा एक कोर्ट रूम ड्रामा है। इसकी कहानी सच्चाई की यात्रा को लेकर लड़ने वाले शख्स के इर्द-गिर्द रहती है। यह फिल्म पूनम चंद सोलंकी के जीवन पर आधारित और एक हाईकोर्ट के वकील की एक पावर पैक्ड कोर्ट रूम ड्रामा की कहानी है, जिसने अकेले दम पर भारत के सबसे प्रतिष्ठित वकीलों के खिलाफ एक असाधारण सा केस लड़ा। 

विज्ञापन

कब रिलीज होगा ट्रेलर
बंदा फिल्म एक आदमी की लड़ाई की साहसी कहानी है और यह साबित करती है कि कोई भी आदमी कानून से ऊपर नहीं हो सकता है। इस फिल्म का ट्रेलर 8 मई को रिलीज हो रहा है। जिसके लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। हालांकि अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि बहुत जल्द यह फिल्म जी5 पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed