'बजरंगी भाईजान' में सलमान करेंगे लव जेहाद?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में करीना कपूर को चांदनी चौक की गलियों में रिझाते नजर आएंगे। यह फिल्म हालिया राजनीतिक मुद्दों को समेटे हुए है और करीना इसमें बिल्कुल देसी अवतार में नजर आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म लव जेहाद जैसे मुद्दे पर एक करारा तमाचा होगी। हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार ने इस सीक्रेट के बारे में जानकारी दी है।
इस फिल्म में सलमान मुस्लिम युवक तो करीना कपूर एक ब्राह्मण लड़की का किरदार निभा रही हैं। 'बजरंगी भाईजान' में करीना लखनऊ से दिल्ली के चांदनी चौक आती हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात सलमान यानी बजरंगी भाईजान से होती है।
मुस्लिम युवक और हिंदू लड़की की इस प्रेम कहानी में नवाजुद्दीन भी काम कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। खबर यह भी है कि 27 दिसंबर को सलमान का जन्मदिन है और इस दिन फिल्म का फर्स्टलुक रिलीज किया जा सकता है।
विक्की डोनर अब बनेंगे मेड इन इंडिया 'हवाईजादा'
बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक फिल्मों का दौर है। अब अगला नंबर 'हवाईजादा' का है। यह फिल्म प्रतिष्ठित वैज्ञानिक शिवकर बापुजी तलपड़े के जीवन पर आधारित है। आयुष्मान खुराना फिल्म में लीड रोल में हैं और यह फिल्म जनवरी 2015 में रिलीज होगी। इस प्रतिष्ठित वैज्ञानिक ने ही भारत का पहला ड्रोन विमान बनाया था।
पहले इस फिल्म का नाम 'बंबई फेयरीटेल' था, जिसे बदलकर अब मेड इन इंडिया का 'हवाईजादा' कर दिया गया है। फिल्म में आयुष्मान के अलावा पल्लवी शारदा और मिथुन चक्रवर्ती प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म को विभु पुरी डायरेक्ट कर रहे हैं।