फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'Bahubali' has brought Indian cinema to new heights: Venkaiah Naidu

‘बाहुबली’ ने भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया: वेंकैया नायडू

Mon, 01 May 2017 09:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Mon, 01 May 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
'Bahubali' has brought Indian cinema to new heights: Venkaiah Naidu
बाहुबली 2
एस एस राजामौली की ऐतिहासिक फिल्म ‘बाहुबली 2 — द कन्क्लूजन’ ने सफलता का हर पैमाना पार करते हुए इतिहास रच दिया है। इस फिल्म की हर कोई सराहना कर रहा है।
विज्ञापन


हाल ही में केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने भी फिल्म ‘बाहुबली 2 की तारीफ करते हुए कहा कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा को एक नई ऊंचाई तक ले गई है।

फिल्म देखने के बाद केंद्रीय मंत्री ने ‘बाहुबली 2 की तुलना हॉलीवुड की फिल्म ‘द टेन कमांडेंट्स’ से करते हुए कहा कि फिल्म में शानदार विजुअल का प्रयोग हुआ हैं। फिल्म को देखकर हॉलीवुड की फिल्म ‘बेन हूर’ और ‘टेन कमांडेंट्स’ जैसी फिल्मों वाली फीलिंग आती है।
विज्ञापन


बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए रिलीज के पहले ही दिन 121 करोड़ रुपये की कमाई की है।

एसएस राजमौली निर्देशित इस फिल्म के पहले दिन की कमाई के बारे में करण जौहर ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया था कि ‘ग्रैंड इंडिया कुल 121 करोड़ रूपए की कमाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिन्दी में 41 करोड़, तमिल, तेलगू और मलयालम में 80 करोड़ रूपए की कमाई। इतिहास बन गया।’’ फिल्म ‘बाहुबली’ ने सुपरस्टार सलमान खान की हिट फिल्म ‘सुल्तान’ (36.54 करोड़ रूपए) और आमिर खान की दंगल (29.78 करोड़ रूपए) के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

ये भी पढ़े-  'बाहुबली' के भल्लाल देव रियल जिन्दगी में एक आंख से अंधे हैं
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed