फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bado Badi wave has stopped Chahat Fateh Ali Khan viral song removed from YouTube

Bado Badi: थम गई 'बदो बदी' की लहर, यूट्यूब से हटाया गया चाहत फतेह अली खान का वायरल गाना

Thu, 06 Jun 2024 05:46 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 06 Jun 2024 05:46 PM IST
सार

पाकिस्तानी गायक चाहत फतेह अली खान के गाने 'आए हाय, ओए होए... बदो बदी' ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। हालांकि, अब इसे यूट्यूब से हटा दिया गया है। जिससे कलाकार और नेटिजन्स आश्चर्य और निराशा की स्थिति में हैं। 

विज्ञापन
Bado Badi wave has stopped Chahat Fateh Ali Khan viral song removed from YouTube
बदो बदी गाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया आज हर किसी के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन गया है। समय मिलते ही लोग अपना फोन चेक करते हैं और आए दिन नए-नए वायरल कंटेंट से दो चार होते हैं। आज के समय में वायरल होना काफी ज्यादा आसान हो गया है। एक फोन से बनाया गया वीडियो कब पूरे देश और विदेश तक फैल जाता है, इसका अंदाजा वीडियो बनाने वाले को भी नहीं होता है। बीते कुछ समय से इंस्टाग्राम पर 'आए हाय, ओए होए... बदो बदी' गाने की धूम देखने को मिल रही है। हर दूसरा शख्स इस पर रील बनाकर लाइक्स बटोर रहा है। हालांकि, अब इस गाने के प्रेमियों को तगड़ा झटका लगा है। यूट्यूब ने पाकिस्तानी गायक चाहत फतेह अली खान के लोकप्रिय गाने को हटा दिया है। 

विज्ञापन

यूट्यूब से हटाया गया 'बदो बदी' गाना

पाकिस्तानी गायक चाहत फतेह अली खान के लोकप्रिय गीतों में से एक 'बदो बदी' को कॉपीराइट उल्लंघन के कारण यूट्यूब से हटा दिया गया है। यह गाना पिछले महीने उनके आधिकारिक चैनल पर रिलीज किया गया था और इसे भारत और पूरे दक्षिण एशिया में काफी लोकप्रियता मिली। कॉपीराइट का मुद्दा गाने की धुन और रचना के इर्द-गिर्द घूमता है, जो कथित तौर पर मौजूदा संगीत के अंश जैसा दिखता है। बताया जा रहा है कि यह गाना 1973 में आई फिल्म 'बनारसी ठग' में नूरजहां की 'बदो बदी' की कॉपी है।

विज्ञापन


Munjya: क्या 'मुंज्या' के कहर का शिकार बनेंगे वरुण धवन-श्रद्धा कपूर! शरवरी के एक पोस्ट ने दिया हिंट

विज्ञापन
विज्ञापन

कलाकार और नेटिजन्स हुए आश्चर्यचकित

गाना अब यूट्यूब से अचानक हटा लिया गया है जिससे कलाकार और नेटिजन्स आश्चर्य और निराशा की स्थिति में हैं। रिलीज होने के बाद से इस गाने ने यूट्यूब पर 28 मिलियन व्यूज पार कर लिए थे। मॉडल वाजदान राव का संगीत वीडियो 'बदो बदी' सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कई कंटेंट क्रिएटर्स ने इसे लेकर मीम उत्सव की शुरुआत की। 'आंख लड़ी बदो बदी' गाना वर्तमान में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शीर्ष ट्रेंडिंग गानों में से एक है और लाखों रील्स इंस्टाग्राम और यूट्यूब शॉर्ट्स पर पाए जा सकते हैं।


Sharvari Wagh: शरवरी के दिल के बहुत करीब है 'बंटी और बबली 2', बोलीं- जिससे काम मिले उसे असफल नहीं कह सकते

कौन हैं चाहत फतेह अली खान?

स्व-घोषित कलाकार चाहत फतेह अली खान ने कोविड-19 महामारी के दौरान प्रसिद्धि हासिल की। चाहत फतेह अली अपने अजीबोगरीब गानों से एक सेलिब्रिटी बन गए, जिनका लोग मजाक उड़ाना पसंद करते हैं। चाहत को पाकिस्तान में कई टीवी शो और पॉडकास्ट के लिए बुलाया जाने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed