मुंबई में एलजीबीटी समुदाय की मदद में उतरे बधाई हो के निर्देशक, ये सितारे भी आए साथ में
- एलजीबीटी समुदाय की मदद में उतरे बधाई हो के निर्देशक।
- नेस वाडिया, कनिका ढिल्लन और गरिमा अरोड़ा भी आए साथ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदी सिनेमा के अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई हो' के निर्देशक अमित शर्मा ने उद्योगपति नेस वाडिया, निर्माता गरिमा अरोड़ा और 'मनमर्जियां' जैसी फिल्मों की लेखक कनिका ढिल्लों के साथ मिलकर उपेक्षित और कमजोर समुदायों की मदद करने का बीड़ा उठाया है। सर्वव्यापी संकट की इस घड़ी में इन लोगों ने समलैंगिक समुदाय के लोगों, सेक्स वर्करों, एचआईवी संक्रमित लोगों, गरीब और बेसहारा मजदूरों को दान देना और खाना खिलाना शुरू किया है। इस नेक काम को करने के लिए ये लोग फूल वर्षा फाउंडेशन और नमम्योहो दान जैसे एनजीओ का सहारा ले रहे हैं।
देश में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन ने एलजीबीटी समुदाय के लोगों, सेक्स वर्करों और एचआईवी से ग्रसित लोगों के सामने एक बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। भारत की लगभग सवा अरब की आबादी में से लगभग 20 लाख लोग ट्रांसजेंडर हैं। इन लोगों का गुजारा या तो सड़कों पर भीख मांगकर होता है, या फिर सामाजिक कार्यक्रमों से अपना हक समझ कर लेने वाले पैसों से। इस महामारी की सबसे बड़ी मार इस वक्त इन लोगों पर ही पड़ रही है। यह लोग न तो इस समय भीख मांग सकते हैं और ना ही किसी सामाजिक कार्यक्रम में जा सकते हैं।
लगभग ऐसा ही हाल एचआईवी से पीड़ित लोगों का भी है। यह लोग इस जानलेवा बीमारी से ग्रसित होने के कारण ना तो जाकर किसी से बातचीत कर सकते हैं और ना ही किसी से मदद मांग सकते हैं। यहां तक कि कोरोना वायरस की वजह से इन लोगों का किसी अस्पताल में डॉक्टर तक पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। इन बेबस लोगों की मदद करने के लिए अमित शर्मा, नेस वाडिया, गरिमा अरोड़ा और कनिका ढिल्लों जैसे लोग आगे आए हैं।