फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bade Achhe Lagte Hain 3 Fame Disha Parmar enjoy a date night with Husband Rahul Vaidya see photos

Disha Rahul: बच्चे को घर पर छोड़कर वेकेशन पर निकले दिशा और राहुल, माता पिता बनने के बाद साथ बिताया वक्त

Mon, 06 Nov 2023 12:33 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 06 Nov 2023 12:33 AM IST
सार

दिशा परमार ने हाल ही में फैंस के साथ साझा किया कि वह लंबे वक्त बाद पति राहुल वैद्य के साथ डेट नाइट पर गईं। इस दौरान दोनों अपनी बेटी को साथ नहीं लेकर गए थे।

विज्ञापन
Bade Achhe Lagte Hain 3 Fame Disha Parmar enjoy a date night with Husband Rahul Vaidya see photos
राहुल वैद्य और दिशा परमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी अभिनेत्री दिशा परमार और राहुल वैद्य टेलीविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ियों में से एक है। इस कपल के बारे में जानने के लिए फैंस अक्सर बेताब रहते हैं। कुछ समय पहले ही कपल ने अपनी नन्हीं परी का स्वागत किया है। दिशा और राहुल अपनी बेटी की की प्यारी-प्यारी हरकतें भी फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। हाल ही में दिशा और राहुल डेट नाइट पर गए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

पति संग डेट नाइट पर निकलीं दिशा

दिशा परमार ने हाल ही में फैंस के साथ साझा किया कि वह लंबे वक्त बाद पति राहुल वैद्य के साथ डेट नाइट पर गईं। इस दौरान दोनों अपनी बेटी को साथ नहीं लेकर गए थे। सामने आई तस्वीरों में दिशा राहुल की नन्हीं परी नजर नहीं आ रही है। कपल ने लंबे वक्त बाद बस एक दूसरे के साथ ही वक्त बिताया है। दिशा परमार ने इस दौरान की तस्वीरें खुद ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की हैं।  

विज्ञापन


Shark Tank India 3: अश्नीर ग्रोवर ने शो के आगामी सीजन के प्रोमो पर किया कटाक्ष, 12 शार्क को लेकर की ये टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस कपल पर लूटा रहे खूब प्यार

अभिनेत्री इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान दिशा सिंपल लुक में नजर आ आई हैं। उन्होंने काले और लाल रंग का कुर्ता सेट पहना हुआ है। वहीं, राहुल वैद्य इस दौरान ब्लैक कलर की शर्ट और जींस में नजर आए। डेट नाइस पर दिशा परमार और राहुल वैद्य ड्रिंक करते हुए भी दिखाई दिए। फैंस को कपल की ये तस्वीरे बेहद पसंद आ रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस कपल पर अपना खूब प्यार लूटा रहे हैं। 


वरुण-लावण्या के रिसेप्शन में पहुंचे ये सितारे


20 सितंबर को किया बेटी का स्वागत

बता दें कि सिंगर राहुल वैद्य और दिशा परमार 20 सितंबर को एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने हैं। दोनों ने बेटी के स्वागत की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ की थीं। दिशा परमार आखिरी बार एकता कपूर के शो बड़े अच्छे लगते हैं में नजर आई थीं।  

IGT10: अबूझमाड़ मलखंभ अकादमी ने जीता इंडियाज गॉट टैलेंट 10 का खिताब, जानें कितनी मिली इनामी राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed