{"_id":"8d27b9a4-2af7-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bach-gaye-re-obama-ashok-pandey-s-next","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आएगी ‘बच गए रे ओबामा’ ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब आएगी ‘बच गए रे ओबामा’
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 10 Nov 2012 10:59 AM IST
विज्ञापन
‘फंस गए रे ओबामा’ के बाद अब जल्द ही आपको ‘बच गए रे ओबामा’ फिल्म भी देखने को मिलेगी। दरअसल ओबामा के दोबरा अमेरिकी राष्ट्रपति बनने पर फिल्म निर्माता अशोक पांडे अपनी अगली फिल्म ‘बच गए रे ओबामा’ बनाने की घोषणा की है।
पांडेय की यह फिल्म साल 2010 में आई उनकी पहली फिल्म ‘फंस गए रे ओबामा’ का सीक्वल होगी। पांडेय ने बताया कि ‘फंस गए..’ जहां आर्थिक मंदी पर केंद्रित थी वहीं ‘बच गए रे ओबामा’आर्थिक मंदी से उबरने के समाधान पर केंद्रित होगी।
अभी फिल्म की पटकथा पर काम चल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि यह 2014 तक रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म में भी पहले वाली फिल्म के कलाकार काम करते नजर आएंगे। इसका निर्देशन अंशुल शर्मा करेंगे जबकि पटकथा लिखने की जिम्मेदारी रूपेश थपलियाल और विजय मनराल को सौंपी गई है।