फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Babil shares dad Irrfan Khan's pic as 'it has been a while' Dia showers love

सोशल मीडिया: बाबिल खान ने पापा इरफान खान को ऐसे किया याद, साझा की पोस्ट

Thu, 26 Aug 2021 05:53 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 26 Aug 2021 05:53 PM IST
सार

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करके पिता को याद दिया।

विज्ञापन
Babil shares dad Irrfan Khan's pic as 'it has been a while' Dia showers love
बाबिल खान - फोटो : Instagram

विस्तार

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करके पिता को याद दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंबे वक्त बाद परिवार के साथ दो पोस्ट साझा की। एक पोस्ट में वो अपने दिवंगत पिता इरफान खान और मां सुतापा सिकदर के साथ दिख रहे हैं। जबकि, दूसरे पोस्ट में जो तस्वीर साझा की गई है उसमें बाबिल और उनकी मां सुतापा नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Babil (@babil.i.k)

विज्ञापन


बाबिल अपनी मां सुतापा के साथ बातचीत करते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है  "बाबिल, तुम अब एक बच्चे की तरह व्यवहार नहीं कर सकते।" इस तस्वीर में बाबिल ध्यान से और गंभीर मुद्रा में मां की बात सुनते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट पर अनीता श्रॉफ अदजानिया ने कॉमेंट करते हुए लिखा, आप दोनों को बिग हग....इस चैट पिक को प्यार।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Babil (@babil.i.k)



दूसरी पोस्ट में वो अपने परिवार के साथ नदी किनारे खड़े हुए हैं और कैमरे को देखकर मुस्करा रहे हैं। उन्होंने इसके कैप्शन पर लिखा 'अपने प्रशंसकों के लिए खुशी छोड़ रहा हूं, क्योंकि कुछ समय हो गया है।'  इस पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए अभिनेता दीया मिर्जा और जयदीप अहलावत और निर्देशक होमी अदजानिया ने प्यार बरसाया है।निर्देशक कुशाल श्रीवास्तव ने कहा, 'इस प्यारी सी मुस्कान को साझा करने के लिए धन्यवाद।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed