फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Baahubali Films To Come In TV Series, Producer Confirms The News

'बाहुबली' के फैंस के लिए खुशखबरी, जल्द आएगी फिल्म की टीवी सीरीज

Fri, 05 May 2017 01:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Fri, 05 May 2017 01:50 PM IST
विज्ञापन
Baahubali Films To Come In TV Series, Producer Confirms The News
'बाहुबली 2'
'बाहुबली' के मेकर्स फिल्म की सफलता को भुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म के दोनों पार्ट पहले ही धमाल मचा रहे हैं, अब जल्द ही फिल्म टीवी सीरीज के रूप में भी दर्शकों का मनोरंजन करेगी। फिल्म के प्रोड्यूसर ने इस टीवी सीरीज का ऐलान किया है।
विज्ञापन


बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार प्रोड्यूसर शोभू यार्लागडा अगले साल इस सीरीज को लेकर आएंगे। उन्होंने कहा, 'बाहुबली अब सिर्फ आंध्र प्रदेश तक ही सीमित नहीं है। ये पूरी दुनिया में फेमस हो चुका है। हमनें तय किया है कि सीरीज हिंदी में बनाई जाएगी क्योंकि वो राष्ट्रीय भाषा है और उसकी पहुंच ज्यादा है। इसके बाद उन्हें दूसरी भाषाओं में डब किया जाएगा।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'शिवगामी' और 'कटप्पा' के रोमांस का वीडियो, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म का टीवी सीरीज में तब्दील होना तय है लेकिन शो में कौन-कौन एक्टर्स काम करेंगे, इनका नाम अभी तय नहीं हुआ है। इसके अलावा 'बाहुबली' की राजमाता शिवगामी पर भी टीवी शो बनेगा जिसकी घोषणा की जा चुकी है।

'बाहुबली 2' बॉक्स आफिस पर कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। फिल्म को रिलीज हुए मात्र छह दिन हुए हैं और फिल्म ने 800 करोड़ कमा लिए हैं। कहा जा रहा है कि अपने सातवें दिन फिल्म हजार करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।

ये भी पढ़ें: 'बाहुबली' के प्यार में पागल हुईं लड़कियां, घर पहुंचे 6000 शादी के रिश्ते
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed