फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Baahubali box office collection

रुपयों की बारिश, बस 9 दिन में कमाए 300 करोड़

Mon, 20 Jul 2015 05:08 PM IST
Updated Mon, 20 Jul 2015 05:08 PM IST
विज्ञापन
Baahubali box office collection

दक्षिण भारतीय फिल्म 'बाहुबली' ने कमाई के मामले में झंडे गाड़ दिए हैं। इसने वो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जो अब तक की दिक्षण भारतीय फिल्मों ने बनाए थे। ये वो पहली दक्षिण भारतीय फिल्म है, जिसने 300 करोड़ की कमाई के आंकड़े को पार कर दिया है।

विज्ञापन


दि इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक फिल्म व्यवसाय विश्लेषकों के मुताबिक बाहुबली ने रजनीकांत की फिल्म 'एंथिरन (हिन्दी में रोबोट)' को भी पछाड़ दिया है। एंथिरन करीब 290 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्मकार एसएस राजामौली की फिल्म ने सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म के आगे निकल गई है।
विज्ञापन


फिल्म व्यवसाय विश्लेषक त्रिनाथ न्यूज एजेंसी आईएनएस को बताया कि शनिवार तक फिल्म की कमाई दुनियाभर में...

बाहुबली ने 9 दिनों में कमाया कितना...

Baahubali box office collection

व्यवसाय विश्लेषक त्रिनाथ न्यूज एजेंसी आईएनएस को बताया कि शनिवार तक फिल्म की कमाई दुनियाभर में 303 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यही नहीं, जानकारी के मुताबिक फिल्म के हिंदी संस्करण ने भी कमाल कर दिया है।

बाहुबली के हिन्दी संस्करण ने भी इतने रुपये कमाए हैं, जितने आज तक किसी डब फिल्म ने नहीं कमाए। ये कमाई है 50 करोड़ रुपये की ये अब तक की डब फिल्मों की कमाई के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड है। खास बात ये है कि बीते शुक्रवार हिन्दी फिल्मों के सुपरस्टार सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' के रिलीज हुई लेकिन इससे बाहुबली के कलेक्‍शन में कोई फर्क नहीं पड़ा।

गौरतलब है कि बाहुबली एक काल्पनिक साम्राज्य माहिषमती के दो युवराजों की कहानी है, जिसमें एक भाई राज्य पाने को लालायित रहता है। फिल्म में स्पेशल इफेक्ट्स आदि डालने के चक्कर में कुल बजट करीब 250 करोड़ का आया। लेकिन अब फिल्म ने न केवल लागत, बल्कि मुनाफा भी बटोर रही है। फिल्म के मुख्य आकर्षण प्रभाष, राणा डग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया हैं।

ये रहीं भारतीय इतिहास की अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed