फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana Will Start shooting of shubh mangal zyada saavdhan in varanasi

आज से काशी में हर हर महादेव करेंगे आयुष्मान खुराना, शुरू हो रही इस नई फिल्म की शूटिंग

Thu, 19 Sep 2019 07:11 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 19 Sep 2019 07:11 AM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Will Start shooting of shubh mangal zyada saavdhan in varanasi
Ayushmann Khurrana - फोटो : amar ujala
पहले बरेली, फिर मेरठ, उसके बाद कानपुर और मधुरा और अब वाराणसी। आयुष्मान खुराना की फिल्में धीरे धीरे उत्तर प्रदेश के शहरों की नई नवेली कहानियां बनती जा रही हैं। जी हां, फिल्म ड्रीमगर्ल की कामयाबी का आनंद ले रहे आयुष्मान खुराना उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर वाराणसी पहुंच चुके हैं और यहां वह अपनी हिट फिल्म शुभ मंगल सावधान की सीक्वेल शुभ मंगल ज्यादा सावधान की शूटिंग करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


आयुष्मान खुराना के पास इन दिनों बेहतरीन कंटेंट वाले फिल्मों की कतार लगी हुई है। आयुष्मान लगातार जोखिम भरी कहानियां चुन रहे हैं और इसमें उन्हें लगातार सफलता भी मिल रही है। उनकी अगली रिलीज होने वाली फिल्म बाला होगी और इस बीच सूत्रों से जानकारी मिली है कि वह अपनी एक और फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान की शूटिंग करने बनारस पहुंच चुके हैं। वाराणसी में इस फिल्म की शूटिंग गुरुवार से शुरू होगी।
विज्ञापन


मशहूर निर्माता निर्देशक आनंद एल राय फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान के निर्माता हैं। इस फिल्म में आयुष्मान एक बार फिर से एक सामाजिक मुद्दे से जूझते नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक समलैंगिक प्रेम कहानी में अभिनय करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana Will Start shooting of shubh mangal zyada saavdhan in varanasi
anand l rai - फोटो : social media

आयुष्मान का उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के साथ एक खास नाता रहा है और आयुष्मान वहां के शूटिंग स्थलों को अपने लिए भाग्यशाली भी मानते रहे रहे हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश का भोजन, स्थानीय संस्कृति, रीति-रिवाज और संगीत भी पसंद हैं। ऐसे में शुभ मंगल ज़्यादा सावधान में भी वह प्रदेश की एक अलग छवि प्रस्तुत करते नजर आएंगे।

वर्तमान में आयुष्मान अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने एक के बाद एक लगातार 6 हिट फिल्में दी हैं और कंटेंट सिनेमा के पोस्टर बॉय के रूप में उनकी सराहना हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed