फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana has start his indian history study on online during lockdown

लॉकडाउन में ऑनलाइन पढ़ाई को आयुष्मान ने भी माना बेस्ट, शुरू की इंडियन हिस्ट्री की पढ़ाई

Tue, 05 May 2020 01:38 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: anand anand Updated Tue, 05 May 2020 01:38 PM IST
सार

  • आयुष्मान खुराना हमेशा ज्ञान की तलाश में रहते हैं ताकि वह खुद को बेहतर बना सकें
  • उन्होंने एक ऑन लाइन कोर्स में भी एडमीशन ले लिया है

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana has start his indian history study on online during lockdown
Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई। आयुष्मान खुराना हमेशा ज्ञान की तलाश में रहते हैं ताकि वह खुद को बेहतर बना सकें। अब जबकि कोरोना का दम धीरे धीरे टूट रहा है। नारंगी और हरे जोन वाले खुद पर अच्छा काबू करके जीतने की ओर बढ़ चले हैं। लाल जोन में रहने वाले अपने पड़ोसियों की हरकतों से परेशान है। ऐसी ही लाल जोन में फंसे हैं आयुष्मान खुराना। लेकिन खुद को शांत रखने और अपने ज्ञान में थोड़ा और इजाफा करने के लिए वह भारतीय इतिहास की पढ़ाई करने जा रहे हैं और इसके लिए उन्होंने एक ऑन लाइन कोर्स में भी एडमीशन ले लिया है।

विज्ञापन

Ayushmann Khurrana has start his indian history study on online during lockdown
Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media

आयुष्मान कहते हैं, “मैंने हमेशा खुद को बेहतर बनाने का प्रयास किया है, क्योंकि मेरा मानना है कि जब तक हम जीते हैं तब तक हमें सीखने और विकसित होने का आशीर्वाद मिलता है। मैं हमेशा से ही ज्ञान का साधक रहा हूं। मैंने हमेशा भारतीय इतिहास से प्यार किया है और इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने को उत्सुक रहा हूं। हमारा इतिहास आकर्षक है, समृद्ध है, यह संस्कृति से सराबोर और विविधताओं से भरा है। वर्तमान में मेरे पास कुछ खाली वक्त है और मैं अपने अतीत के बारे में ज्यादा जानना चाहता हूं।”

सफलता डॉट कॉम भी ऑन लाइन कोर्सेस की लंबी श्रृंखला लेकर आया है। सफलता डॉट कॉम पर जाकर लोग न सिर्फ सरकारी नौकरियों की तैयारियां कर रहे हैं बल्कि तमाम सारे ऑन लाइन टेस्ट देकर खुद को अभी से आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार भी कर रहे हैं।

पढ़ें: 32 साल पहले ही इरफान खान के फैन हो गए थे आशुतोष गोवारीकर, अभिनेता ने साझा किया थ्रोबैक वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed