फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ata Pata Laapata All About The Film That Landed Rajpal Yadav In Jail In Cheque Bounce Case

वो फिल्म जिसने राजपाल यादव को पहुंचा दिया जेल, क्या है ‘अता पता लापता’ की कहानी? बॉक्स ऑफिस पर ऐसी हुई थी हालत

Thu, 12 Feb 2026 05:19 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 12 Feb 2026 05:19 PM IST
सार

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: जेल में बंद राजपाल यादव की उस फिल्म के बारे में जानते हैं, जिन्होंने उन्हें तिहाड़ जेल में पहुंचा दिया। जानिए फिल्म ‘अता पता लापता’ के बारे में सबकुछ…

विज्ञापन
Ata Pata Laapata All About The Film That Landed Rajpal Yadav In Jail In Cheque Bounce Case
फिल्म अता पता लापता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। वजह है साल 2012 में आई उनकी फिल्म ‘अता पता लापता’, जिसे राजपाल यादव ने ही निर्देशित किया था। फिल्म की प्रोड्यूसर भी उनकी पत्नी ही थीं। इसी फिल्म के निर्माण के लिए राजपाल यादव ने 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। जो अब बढ़कर 9 करोड़ रुपए हो चुका है। जानते हैं इस फिल्म के बारे में, क्या थी इसकी कहानी और कैसा रहा था बॉक्स ऑफिस पर इसका हाल?

विज्ञापन

क्या है ‘अता पता लापता’ की कहानी?
2 नवंबर 2012 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘अता पता लापता’ एक निर्देशक के रूप में राजपाल यादव की पहली फिल्म है। फिल्म 'अता पता लापता' की कहानी माधव चतुर्वेदी की है, जिसे राजपाल यादव ने ही निभाया है। माधव अपने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराता है। लेकिन वहां सभी को ये शक होता है कि ये चोरी उसने खुद ही कराई, ताकि उसे इंश्योरेंस का पैसा मिल सके। इस केस में आगे चलकर मीडिया भी शामिल हो जाती है, जिससे पुलिस को दबाव में आकर इस केस की जांच शुरू करनी पड़ती है। ये फिल्म हमारे देश के सिस्टम में मौजूद कमियों को दर्शाती है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से नहीं मिली जमानत, अब 16 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

Ata Pata Laapata All About The Film That Landed Rajpal Yadav In Jail In Cheque Bounce Case
दारा सिंह, असरानी और आशुतोष राणा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

फिल्म में नजर आई दमदार स्टारकास्ट
लगभग 128 मिनट की इस फिल्म में राजपाल यादव प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। इसके अलावा फिल्म में काफी दमदार कास्ट नजर आई है, जिसमें दिवंगत अभिनेता असरानी और दारा सिंह के साथ ओम पुरी, आशुतोष राणा, विजय राज, मनोज जोशी, विक्रम गोखले, सत्यदेव दुबे, अमित बहल, मुकेश भट्ट, मुश्ताक खान, रज्जाक खान, शरत सक्सेना और विवेक शौक जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं। राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने श्री नौरंग गोदावरी एंटरटेनमेंट लिमिटेड के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया था। बैनर का नाम राजपाल के माता-पिता के नाम पर रखा गया था।

बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही थी फिल्म
2 नवम्बर 2012 को रिलीज हुई 'अता पता लापता' का बजट लगभग 11 करोड़ रुपए बताया जाता है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म भारत में कुल 25.10 लाख रुपए का ही कलेक्शन कर पाई थी। यानी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। यही कारण रहा कि राजपाल यादव को फिल्म में भारी नुकसान हुआ और वो कर्ज नहीं चुका पाए। ‘अता पता लापता’ को अब यूट्यूब पर फ्री में देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed