कलर्स के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के फैंस हर सीजन के बाद बढ़ते गये हैं। शो के एक सीजन के खत्म होते ही दर्शकों को अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन इस बार फैंस को उनके मनपसंद शो को लेकर कोई उत्साह नहीं है। दरअसल उनके फेवरेट शो के होस्ट सलमान खान गुरुवार को जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने सलमान खान को 20 साल पुराने काले हिरण के शिकार से जुड़े मामले में दोषी करार देते हुए पांच साल कैद की सज़ा और 10,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी। इतनी लंबी सजा होने की वजह से बिग बॉस के फैंस खासे परेशान थे।
बीते दिन हमने एक पोस्ट कर यूजर्स से पूछा था कि सलमान के बदले आप किसे बिग बॉस को होस्ट करते देखना पसंद करेंगे? आइए जानते हैं इस सवाल पर पाठकों के आए चुनिंदा जवाब...
पोस्ट पर आएं कमेंट्स को देखकर तो ऐसा प्रतीत होता है जैसे बिग बॉस के फैंस सलमान के अलावा किसी और को शो होस्ट करते देखना ही नहीं चाहते हैं। किसी ने कमेंट कर लिखा सिर्फ सलमान, तो किसी ने लिखा सलमान नहीं तो बिग बॉस नहीं।
आपको बता दें अपने इस पोस्ट में हमने सलमान की जगह हमने 5 आप्शन दिए थे। जिसमें बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन,संजय दत्त, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और वरुण धवन का नाम शामिल था। आपको यह जानकर बहुत हैरानी होगी कि किसी ने भी इन बड़े बड़े कलाकारों में से किसी का नाम लिया। 90 प्रतिशत लोगों ने कहा वे सिर्फ सलमान को बिग बॉस हॉस्ट करते देखना चाहते हैं।
अब अगर सलमान को जमानत नहीं मिलती तो शो का फ्लॉप होना तो तय ही था, ऐसे में सलमान खान को जमानत मिलने की खबर उनके फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। बता दें. काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की जमानत याचिका पर शनिवार को सुनवाई पूरी हो गई है। अदालत ने इस मामले में सलमान खान को जमानत दे दी है।