फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   as per reports Kartik Aaryan going to engaged with Hrithik Roshan cousin Pashmina Roshan

Kartik Aaryan-Pashmina: ऋतिक की कजिन से सगाई करने जा रहे कार्तिक आर्यन? पश्मीना के पीछे-पीछे पहुंचे फ्रांस

Wed, 28 Dec 2022 01:56 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Wed, 28 Dec 2022 01:56 PM IST
सार

कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जो फ्रांस की है। इसके बाद पश्मीना रोशन ने भी फ्रांस से एक तस्वीर साझा की, जो कार्तिक आर्यन की फोटो से मिलती-जुलती है। इसके बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि कार्तिक और पश्मीना इस साल सगाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
as per reports Kartik Aaryan going to engaged with Hrithik Roshan cousin Pashmina Roshan
Kartik Aaryan-Pashmina Roshan - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक आर्यन से शादी को लेकर सवाल पूछे गए, जिसमें उन्होंने बताया कि फिलहाल वह कुछ वक्त तक इसके बारे में नहीं सोच रहे हैं। वह इस समय अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के हवाले से एक खबर आ रही है, जिसमें अभिनेता कार्तिक आर्यन का नाम बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन के साथ जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार्तिक पश्मीना को डेट कर रहे हैं। दोनों की डेट की खबरों के बीच एक और अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन


फैंस ने लगाया यह अंदाजा
दरअसल, हाल ही में कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें कार्तिक एक तरफ देखते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर फ्रांस की है। बता दें कि कुछ वक्त पहले पश्मीना रोशन ने भी फ्रांस से एक तस्वीर साझा की थी। उस तस्वीर में पश्मीना ऋतिक रोशन के साथ दिखाई दे रही हैं। दरअसल, कार्तिक और पश्मीना द्वारा साझा की गई तस्वीर एक ही जगह की है। इसके बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि कार्तिक और पश्मीना इस साल सगाई कर सकते हैं। तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने संबंधों को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सपना की हॉट रेड लुक्स की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर लगाई आग
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्मीना से पहले सारा अली के साथ जुड़ा था कार्तिक का नाम
बता दें कि अभिनेता कार्तिक आर्यन का नाम पश्मीना रोशन से पहले एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ जुड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों कलाकारों का अफेयर कुछ वक्त चला था। उसके बाद भी उन्होंने अफेयर की खबरों पर कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया ने इस साल सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया। यह एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जो दर्शकों को खूब पसंद आई। फिलहाल कार्तिक अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं।

यह भी पढ़ें- Rhea Chakraborty: सुशांत केस में नए खुलासे के बीच रिया चक्रवर्ती का बड़ा बयान, कहा- अपनी ताकत...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed