फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aryan khan misses shahrukh and gauri wedding anniversary as he is still in jail asks for video call to jail authority says report

Aryan Khan: शाहरुख-गौरी की शादी की सालगिरह नहीं मना पाया आर्यन, रोकर की वीडियो कॉल की मांग

Mon, 25 Oct 2021 01:00 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 25 Oct 2021 01:00 PM IST
सार

आज शाहरुख और गौरी के शादी की 30वीं सालगिरह है लेकिन एक बार फिर आर्यन अपने माता पिता के साथ इस खुशी को मनाने के लिए मौजूद नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन जेल में रो रहा था और उसने जेल प्रशासन से कहा कि वह किसी तरह उसके माता पिता से एक वीडियो कॉल करवा दें ताकि वह उन्हें देख सके। 

विज्ञापन
Aryan khan misses shahrukh and gauri wedding anniversary as he is still in jail asks for video call to jail authority says report
शाहरुख खान, गौरी, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान क्रूज ड्रग्स मामले में ऑर्थर रोड जेल में बंद है। दो अक्तूबर की गिरफ्तारी के बाद आर्यन को सात अक्तूबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। आठ अक्तूबर को गौरी खान का जन्मदिन था और उन्हें उम्मीद थी की उनका लाडला जन्मदिन के मौके पर तो उनके साथ ही होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं आज शाहरुख और गौरी के शादी की 30वीं सालगिरह है लेकिन एक बार फिर आर्यन अपने माता पिता के साथ इस खुशी को मनाने के लिए मौजूद नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन जेल में रो रहा था और उसने जेल प्रशासन से कहा कि वह किसी तरह उसके माता पिता से एक वीडियो कॉल करवा दें ताकि वह उन्हें देख सके।

विज्ञापन


माता-पिता की एनिवर्सिरी पर मौजूद नहीं आर्यन

हाल ही में दो हफ्तों से ज्यादा समय से बंद बेटे आर्यन से मिलने गौरी खान आर्थर रोड जेल पहुंची। इससे पहले शाहरुख खान भी आर्यन से मिलने जेल में पहुंचे थे। बीते हफ्ते कोर्ट से बेल याचिका खारिज होने के बाद गुरुवार को शाहरुख, आर्यन से मिलने पहुंचे थे। कुछ ही दिनों पहले महाराष्ट्र सरकार ने कैदियों से मिलने के लिए परिवार वालों को अनुमति दी है। जो पहले कोरोना महामारी के चलते बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन

Aryan khan misses shahrukh and gauri wedding anniversary as he is still in jail asks for video call to jail authority says report
गौरी और आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

जेल में बंद आर्यन खान को लेकर हर छोटी छोटी डिटेल रोज सामने आ रही है। जेल के अंदर रह रहे कैदियों में से किसी ने बताया कि आर्यन रोज रोता है। ये भी खबर है कि आर्यन के कुछ ना खाने पीने और वॉशरूम ना जाने को लेकर स्टॉफ उसके हेल्थ और हाईजीन को लेकर परेशान है। ये भी बताया गया कि आर्यन को जेल का खाना पसंद नहीं आ रहा है और वो बिस्कुट से पेट भर रहा है।

Aryan khan misses shahrukh and gauri wedding anniversary as he is still in jail asks for video call to jail authority says report
शाहरुख खान- आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया

पहले भी बताया जा चुका है कि आर्यन खान को स्टार किड होने के नाते कोई भी खास सुविधा नहीं दी गई है। आर्यन को जेल के अंदर वही नियम कानून फॉलो करना पड़ रहा है जो अन्य कैदियों के लिए बनाए गए हैं। उसे भी दूसरे कैदियों की तरह ही खाना परोसा जा रहा है लेकिन आर्यन खा नहीं रहा। हालांकि अगर वो कैंटीन से कुछ खाना चाहता है तो पसों से वो खरीद सकता है जिसके लिए घरवाले 4500 का मनी ऑर्डर भेज सकते हैं। हाल ही में शाहरुख ने उन्हें 4500 रुपये भेजे थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed