Aryan Khan Bail: शाम तक जेल से बाहर आ सकता है आर्यन, वकील सतीश मानशिंदे बोले- बस आदेश का इंतजार है
ड्रग्स केस में आर्यन की वकालत करने वाले सतीश मानशिंदे ने कहा कि हम आज हाईकोर्ट रजिस्ट्री से एचसी के आदेश प्राप्त करने की उम्मीद कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ड्रग्स क्रूज मामले में ऑर्थर रोड जेल में बंद आर्यन खान को गुरुवार को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। हालांकि अभी तक आर्यन जेल से बाहर नहीं निकला है। आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे का कहना है कि आर्यन आज शाम तक बाहर आ सकता है। ड्रग्स केस में आर्यन की वकालत करने वाले सतीश मानशिंदे ने कहा कि, 'हम आज हाईकोर्ट रजिस्ट्री से एचसी के आदेश प्राप्त करने की उम्मीद कर रहे हैं।
शाम तक बाहर आ जाएगा आर्यन
जैसे ही हमें ये आदेश मिलते है हम इसे अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए विशेष एनडीपीएस अदालत में पेश करेंगे और आर्यन खान के लिए रिहाई के आदेश प्राप्त करेंगे'।आर्यन के जमानत की खबर सामने आने के बाद से बॉलीवुड में खुशी का माहौल है। शाहरुख खान तो यह खबर पाते ही काफी भावुक हो गए वहीं गौरी भी लाडले के घर आने के स्वागत की तैयारियों में लगे हैं।
We expect Aryan to be out of jail in the evening today itself: Adv Satish Maneshinde, who represented Khan in drugs-on-cruise case, to ANI
— ANI (@ANI) October 29, 2021
आर्यन की गिरफ्तारी के बाद से ही शाहरुख खान ने अपने बेटे को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। उन्होंने मुंबई के सबसे महंगे वकील सतीश मानशिंदे को इस केस के लिए चुना। सतीश इससे पहले सलमान खान, संजय दत्त के केस लड़ चुके हैं। ऐसे में आर्यन खान की रिहाई के लिए वकील सतीश मानशिंदे ने शुरुआत से ही अपनी जी-जान लगा दी। केस लड़ते हुए सतीश ने सबसे पहले आर्यन की रिहाई के लिए जमानत याचिका दायर की लेकिन 4 अक्तूबर की शाम मुंबई की कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए उसे सात अक्तूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया।
इसके बाद आर्यन की कई बार जमानत याचिका खारिज हुई फिर आर्यन खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जहां उसे सफलता मिली। इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया और एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े को जवाब देते हुए सतीश मानशिंदे ने इसे सत्य की जीत बताया। उन्होंने कहा कि, 'आर्यन खान को आखिरकार बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। 2 अक्तूबर को गिरफ्तार किए जाने के बाद से ही आर्यन के पास ना कोई ड्रग्स मिला, ना कोई सबूत, ना कोई सेवन और ना ही कोई साजिश। सत्यमेव जयते'।