फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aryan khan drug case: Shah Rukh Khan hires new lawyer for son Aryan Khan

Aryan khan drug case: शाहरुख खान ने आर्यन को बचाने के लिए लगाया नया वकील, बेल नहीं दिला पाए तो हुई सतीश मानशिंदे की छुट्टी

Tue, 12 Oct 2021 04:28 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 12 Oct 2021 04:28 PM IST
विज्ञापन
Aryan khan drug case: Shah Rukh Khan hires new lawyer for son Aryan Khan
आर्यन खान ड्रग मामला - फोटो : सोशल मीडिया

क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को जमानत नहीं मिली तो शाहरुख खान ने वकील सतीश मानशिंदे की छुट्टी कर दी है। अब शाहरुख खान ने नए वकील अमित देसाई को हायर किया है। अब इस केस में आर्यन की अगली जमानत पर सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी। आर्यन खान की बेल के आवेदन को लेकर अमित देसाई कोर्ट में पेश हुए। जमानत याचिका के लिए नोटिस दिए जाने के बाद, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के वकील ने अदालत से कहा कि एजेंसी को जवाब दाखिल करने के लिए कम से कम एक सप्ताह का समय चाहिए। क्योंकि ड्रग्स मामले में कई जमानत याचिकाएं लंबित हैं। 

विज्ञापन


आर्यन का पक्ष रखते हुए अमित देसाई ने कोर्ट में कहा कि "आर्यन पहले से ही बीते एक हफ्ते से  जेल में बंद है। बेल पर सुनवाई जांच पर आधारित नहीं है। मैं बेल के लिए दलील नहीं दे रहा हूं, बस मैं बेल के लिए सुनवाई की तारीख मांग रहा हूं।"

विज्ञापन

इसके साथ ही अमित ने कहा कि "सिर्फ एडमिनिस्ट्रेटिव कारणों के चलते किसी की आजादी दांव पर नहीं लगाई जानी चाहिए। जांच चलती रहेगी, जहां तक कि लड़के (आर्यन) की बात है तो इस केस में अधिकतम सजा सिर्फ एक साल है। उसके पास कोई भी ड्रग या दूसरी साम्रगी नहीं मिली है। इसलिए अगर एनसीबी कहती है कि उन्हें एक और सप्ताह का वक्त चाहिए तो इस बात पर गौर करें कि यह सिर्फ एक साल की सजा के लिए है।"

विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं अमित देसाई
अमित देसाई एक क्रिमिनल लॉयर हैं। उन्होंने ही सलमान खान का हिट एंड रन केस लड़ा था और उन्हें साल 2002 में रिहाई दिलवाई थी। दरअसल, सोमवार को आर्यन की बेल की एप्लीकेशन स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में दी गई है थी। जहां पता चला कि अब अमित देसाई आर्यन खान की ड्रग्स केस लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed